• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार के आंख कान पहले से ही बंद है, कोरोना काल में मुख भी बंद हो गया है : अखिलेश

Writer D by Writer D
10/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के चुनावों में ईवीएम मशीन पर बैलेट पेपर की जीत हुयी है। इससे साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मशीन से चुनाव जीतने की साजिश करती है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा एवं डाॅ मान सिंह तथा शिक्षक क्षेत्र से निर्वाचित लाल बिहारी यादव से मुलाकात के दौरान श्री यादव ने बुधवार को कहा कि सरकार की धांधली नहीं चली। ईवीएम मशीन पर बैलेट पेपर की जीत हुई। भाजपा मशीन से चुनाव जीतने की साजिश करती है। इस सबके बावजूद यह मतदाताओं में समाजवादी पार्टी के प्रति भरोसे की जीत है।

उन्होने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में अब देर नहीं है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें ज्यादा मेहनत करनी है। सभी को निष्ठावान कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है। सरकार के आंख कान पहले से ही बंद है। कोविड-19 काल में मुख भी बंद हो गया है। विपक्ष पर धाराएं लगाई जाती हैं जबकि भाजपा को छूट मिली है।

राज्य के सभी निवासी देश के नागरिक हैं और इसे कोई बदल नहीं सकता : ममता बनर्जी

श्री यादव ने कहा इस समय किसानो की परेशानी सबसे बड़ी समस्या है। किसान की धान, गेहूं, मक्का फसल की लूट हुई है। खेती में काम आने वाली खाद, बीज, कीटनाशक, बिजली, डीजल सब मंहगे हैं। किसानों को बहकाने के लिए भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करने, फसल का ड्योढ़ा मूल्य देने के झूठे वादे किए। भाजपा सरकार किसान को एमएसपी दिलाने और मंडियों के सशक्त बनाने के खिलाफ है।

डाॅ स्वामीनाथन आयोग की पूरी रिपोर्ट लागू करने की वकालत करते हुये उन्होने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बार-बार अलग जगह बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित कर रही है। देश की जनता आंदोलित होकर सब देख रही है। भाजपा कुछ पूंजीपतियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए बिचैलिया बनना बंद करे। भाजपाई अहंकार की सत्ता नहीं चलेगी।

किसानों के साथ वार्ता प्रगति पर है, आखिरी दौर में होने की उम्मीद : जावेडकर

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों के साथ भी धोखा कर रही है। उनको नौकरी देने के झूठे दावे किए जा रहे हैं। प्रदेश में जब न कहीं नया उद्योग लगा, न किसी नए उद्योग के लिए बैंकों ने कर्ज दिया तो रोजगार कहां सृजित हो गया। समाजवादी सरकार के समय नौकरियों में जो भर्तियां शुरू की गई थी, उनको भी पूरा नहीं होने दिया। सरकार सिर्फ अपनी उपलब्धियों का झूठा ढिंढ़ोरा पीट रही है।

Tags: 24ghante online.comakhilesh yadavAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetdr. rajendra prasad jyantiअखिलेश का कांग्रेस पर हमलाअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

मौनी रॉय की स्टाइल के दीवाने हुए फैंस, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Next Post

खानदानी सियासत और पानदानी विरासत के दिन लद चुके हैं : नकवी

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Mukhtar Abbas Naqvi

खानदानी सियासत और पानदानी विरासत के दिन लद चुके हैं : नकवी

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुला सेंसेक्स

30/04/2021
Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
अध्यक्ष सीपी जोशी

स्पीकर ने अयोग्यता कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version