• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर का मतलब- नत्रनल, गत्रगटर तथा रत्ररोड होता है : आनंदीबेन

Writer D by Writer D
13/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Anandiben

Anandiben

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि जनसुविधाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध कराना नगर निगम का प्रथम कर्तव्य होता है।

ये बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नगर निगम लखनऊ के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अपने अतिथि भाषण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नगर का मतलब- नत्रनल, गत्रगटर तथा रत्ररोड होता है और नगर निगम की सम्पूर्ण कार्य प्रणाली स्वच्छ, पेयजल, सीवर तथा सड़क जैसी सुविधाओं की ओर ही केन्द्रित होती है। राज्यपाल ने कहा कि प्रायः सभी लोग टैक्स नहीं देते हैं, फिर भी हमें सभी के लिए मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना होता है और सभी पार्षद इसी कार्य के लिये प्रयासरत रहते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि पार्षदों को नल, गटर एवं रोड की आवश्यकता के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र में आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्राथमिक विद्यालयों तथा चिकित्सा सुविधाओं पर भी ध्याान देना चाहिए तथा समय-समय पर वहां जाकर उनकी व्यवस्था का निरीक्षण करना चाहिये। छोटे बच्चों के लिये फल बिस्कुट आदि ले जायें। उन्होंने कहा कि उचित होगा कि यदि पार्षद जरूरतमंदों को उनकी जरूरत के अनुसार फल, वस्त्र आदि लेकर जायेंगे तो जनता उनके प्रति आदर भाव रखेगी। अतः समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दें।

15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीनेशन से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ले : योगी

उन्होंने कहा कि पार्षद नयी शिक्षा नीति की जानकारी लें और अपने-अपने क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में इसकी चर्चा भी करें। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिनकी जानकारी अपने वार्ड में दी जानी चाहिए, जिससे गरीबों को उसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2025 तक देश को टी बी मुक्त किया जाना है अतः टी बी के नियंत्रण के लिए किये जा रहे उपायों की जानकारी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में अवश्य दें। यह कार्य हमें निरंतर करते रहना है, तभी हम क्षय रोग मुक्त भारत बना सकते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्मारिका 2020 का विमोचन किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने तीन वर्ष में किये गये कार्यों का लोखा-जोखा प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह एवं नगर आयुक्त अजय द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Tags: Anandibenlatest UP newslucknow nagar nigamLucknow NewsLucknow News in HindiMayor Sanyukta Bhatiapolitical news
Previous Post

संक्रमणमुक्त होने के बाद तेजी से गिरता है एंटीबॉडी स्तर

Next Post

गंभीर रोगों वाले मरीजों के लिए ज्यादा घातक रहा कोरोना

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
coronavirus

गंभीर रोगों वाले मरीजों के लिए ज्यादा घातक रहा कोरोना

यह भी पढ़ें

कमरतोड़ गड्ढे वाले उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी : योगी

22/09/2021
CM Yogi

मल्टी एंड रीलिंग यूनिट्स से लैस होंगे महाराजगंज, बस्ती, सहारनपुर व औरैया

07/07/2024
CM Yogi

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version