• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना रिकवरी दर 95 प्रतिशत के करीब, संक्रमितों की संख्या 98.57 लाख हुई

Writer D by Writer D
13/12/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से रिकवरी दर बढ़कर 95 प्रतिशत के करीब पहुंच गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 30,254 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण के कुल मामले 98.57 लाख हो गये। इस दौरान 33,136 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को शिकस्त देने वालों की संख्या 93.57 लाख हो गयी है तथा रिकवरी दर बढ़कर 94.93 हो गयी है। इस दौरान सक्रिय मामले 3273 कम होकर 3.56 लाख रह गये हैं तथा 391 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,43,019 हो गया है।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर कम होकर 3.62 प्रतिशत रह गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

केरल में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 5268 मरीज स्वस्थ हुए हालांकि 649 सक्रिय मामले भी यहीं बढ़े और 32 लोगों की मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामले 60,177 और मृतकों का आंकड़े बढ़कर 2594 हो गये हैं, वहीं अभी तक छह लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

मुर्गा फार्म हाउस में लगी भीषण आग, एक हजार चूजे जिंदा जालें, लाखों का नुकसान

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 230 बढ़कर 74,638 हो गए हैं। इस दौरान 80 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 48,139 हो गया है। वहीं अभी तक 17.53 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 1303 कम होकर 17,373 रह गयी। इस दौरान 47 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 9981 हो गयी है। दिल्ली में 5.78 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 339 घटकर 18,273 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,939 पर पहुंच गया है तथा अब तक 8.70 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले कम होकर 5078 रह गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7052 लोगों की मौत हुई है और 8.62 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में वैज्ञानिक प्रगति का करें इस्तेमाल : बोरिस जॉनसन

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 382 घटकर 20,091 रह गये हैं तथा इस महामारी से 8056 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक करीब 5.35 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 10,208 रह गयी है तथा अभी तक 11,883 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.75 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 2879 रह गये हैं और 1802 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.18 लाख से अधिक हो गयी है।

तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 7630 रह गए हैं और 1493 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.68 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 23,034 रह गये हैं और 9010 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.87 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले घटकर 7091 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.47 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 5057 लोगों की मौत हो चुकी।

2001 Parliament Attack : पीएम मोदी और अमित शाह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 12,947 रह गयी है तथा अब तक 2.06 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3391 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 294 बढ़कर 18,640 रह गये हैं और 2.34 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 3084 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 13,481 रह गये हैं तथा 4160 लोगों की मौत हुई है और 2.08 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले कम होकर 5501 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1317 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.34 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

भाजपा विधायक ब्रजभूषण की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग,आरोपी फरार

कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2710, राजस्थान में 2528, जम्मू-कश्मीर में 1793, उत्तराखंड में 1351, असम में 1000, झारखंड में 995, हिमाचल प्रदेश में 803, गोवा में 705, पुड्डुचेरी में 619, त्रिपुरा में 376, मणिपुर में 322, चंडीगढ़ में 300, मेघालय में 125, लद्दाख में 123, सिक्किम में 118, नागालैंड में 68, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 55 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, न्यूजीलैंड में हमारी टीम के लिए जीतना आसान नहीं

Next Post

राजधानी दिल्ली की हवा बनी जानलेवा, छाया है घना कोहरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
दिल्ली की हवा बनी जानलेवा

राजधानी दिल्ली की हवा बनी जानलेवा, छाया है घना कोहरा

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने गोमय दीप वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए किया रवाना

30/10/2021
एक्ट्रेस का अंडरवर्ल्ड डॉन से कनेक्‍शन

इस मशहूर एक्ट्रेस का निकला अंडरवर्ल्ड डॉन से कनेक्‍शन, गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

06/10/2020
Marriages

‘शादी करो नौकरी पाओ’! जानिए यूपी सरकार का पूरा प्लान

15/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version