• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों और विपक्ष के राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के मद्देनजर यूपी में सुरक्षा सख्त

Writer D by Writer D
14/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
kisan andolan

सपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान आंदोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के मद्देनजर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किये गये हैं।

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। कार्यालय को बैरीकेडिंग कर घेर लिया गया है। जिला प्रशासन ने कोविड प्रोटोकाल का हवाला देते हुये धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

पुलिस का कहना है कि धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जायेगी और कानून का उल्लघंन करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा।

विवाद सुलझाने पहुंची PRV टीम पर दबंगों ने किया हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सोमवार को सभी जिला मुख्यालय पर धरना करेंगे। सपा के अलावा कांग्रेस,राष्ट्रीय लोकदल और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी किसानों की भूख हड़ताल काे अपना समर्थन देते हुये धरना प्रदर्शन का एलान किया है।

उधर, किसानो ने रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के आवास के घेराव करने की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर श्री सिंह के दिलकुशा स्थित आवास के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। किसान इसके अलावा मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

भारतीयों पर अब भी हावी है महंगाई की मार, नवंबर महीने में महंगाई दर में हुई बढ़ोत्तरी

फिरोजाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। पुलिस ने 60 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन के बाहर बैठे सपा नेताओं को पुलिस ने जबरन हटा दिया। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात की गयी है।

उधर, गोरखपुर में नगर निगम परिसर में सपा के प्रदर्शन करने से पहले ही पुलिस ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जौनपुर में सपा सरकार में मंत्री रहे जगदीश नारायण राय समेत पार्टी के अन्य नेताओं और पदाधिकारियों के घर के बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया है। जिले के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में किसान यात्रा के मद्देनजर भारी पुलिस बल सुबह से ही सपा के कद्दावर नेता के घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। जिले में घरों के अंदर मौजूद सपा नेताओं पर बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Tags: farmer protestfarmer protest Newskisan andolan newsLucknow NewsLucknow News in Hindisamajawadi newsup newsup news in hindi
Previous Post

विवाद सुलझाने पहुंची PRV टीम पर दबंगों ने किया हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सोमवती अमावस्या पर मंदाकिनी में दो लाख श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि का भरोसा, हड़ताल स्थगित

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
Next Post
Somavati Amavasya

सोमवती अमावस्या पर मंदाकिनी में दो लाख श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

यह भी पढ़ें

बीजेपी चालाकी और बेईमानी से चुनाव जीती : शिवपाल

16/03/2022

कविता कौशिक बोलीं- सलमान खान के परिवार को पसंद था FIR

26/10/2020
Pitru Pakasha-Ekadashi

पितृ पक्ष में इस दिन पड़ेगा एकादशी व्रत, जानें इस दिन श्राद्ध का महत्व

10/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version