• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता के नशे में भाजपा संवेदनहीन बनती जा रही है : अखिलेश

Writer D by Writer D
15/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाकर लोकतंत्र की हत्या की गयी है। भाजपा सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के बावजूद उनकी पार्टी किसानों के समर्थन में सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि किसानों के समर्थन में सभी जिलों में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया जिस पर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया और हजारों की संख्या में गिरफ्तारी की। सभी जिलों में पार्टी के जिला तथा महानगर अध्यक्षों ने धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। हर जगह सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे थे। कासगंज में बैलगाड़ी और भदोही तथा बुलन्दशहर में ट्रैक्टर भी प्रदर्शन में शामिल किए गए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र की हत्या हो रही है। भाजपा सरकार चाहे जितना दमन और अत्याचार कर ले, अन्नदाता से अन्याय पर समाजवादियों का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा किसान नाराज हैं और दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई।

एक बार फिर एयर इंडिया की बागडोर आएगी टाटा ग्रुप के हाथ?

श्री यादव ने कहा कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी। किसानों के माफिक जनहित के कदम उठाए जाएंगे। किसान को पूरा सम्मान और सुरक्षा मिलेगी। किसानों ने अंगड़ाई ली है। उनको अपमानित करने का भाजपा जो खेल खेल रही है उसका खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ेगा। सत्ता के नशे में भाजपा संवेदनहीन बनती जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि लखनऊ में जिला तथा महानगर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय, कैसरबाग से जब कलेक्ट्रेट की ओर कूच करना चाहा तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोक दिया।

नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने घर पर पुलिस द्वारा नज़रबंद किए जाने का विरोध करते हुए किसानों के समर्थन में अपने गौतमपल्ली लखनऊ, स्थित आवास के बाहर धरना दिया।

आज के प्रदर्शन में जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, अनुराग यादव, पूर्व मंत्री के.के. गौतम, पूर्व विधायक इंदल रावत एवं रविदास मेहरोत्रा, रेहान नईम, गोमती यादव, डाॅ रामकरन निर्मल, विकास यादव, विजय सिंह, रामसागर, दीपक रंजन, सीएल वर्मा, नवीन धवन बंटी, टाइगर एवं जीतू पार्षद, महेन्द्र यादव, डाॅ राजवर्धन जाटव आदि शामिल हुये।

सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

सीतापुर में आनन्द भदौरिया एमएलसी, रामपाल राजवंशी पूर्व मंत्री, अनिल वर्मा, मनीष रावत, दिग्विजय सिंह देव, की गिरफ्तारी हुई। बाराबंकी में राजेश यादव, सुरेश यादव विधायक, गौरव रावत विधायक गिरफ्तार हुए। अरविन्द सिंह गोप पूर्वमंत्री को घर में ही नज़रबंद कर दिया गया। लखीमपुर में पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

प्रयागराज में एमएलसी रामवृक्ष यादव, विनोद चंद दुबे, अयोध्या में पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय एवं पवन पाण्डेय तथा अभय सिंह की गिरफ्तारी हुई। गाजियाबाद में एनएच-9 पर समाजवादी पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। कानपुर में विधायक अमिताभ बाजपेयी तथा इरफान सोलंकी गिरफ्तार किए गए। मुरादाबाद में सांसद एसटी हसन, विधायक हाजी इकराम कुरैशी, हाजी रिजवान तथा श्री नवाब जान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मैनपुरी में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, बृजेश कठेरिया, राज कुमार सिंह विधायक तथा पूर्वमंत्री आलोक शाक्य की गिरफ्तारी हुई। अलीगढ़ में पूर्व विधायक राकेश कुमार सिंह, इटावा में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, अंशुल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, औरैया में प्रदीप यादव पूर्व सांसद, विनोद यादव पूर्व विधायक, चित्रकूट में पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल, बस्ती में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी एवं पूर्व विधायक रामललित चौधरी की गिरफ्तारी हुई है। जौनपुर में विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, लकी यादव, लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रीमती श्रद्धा यादव एवं लल्लन प्रसाद की गिरफ्तारी हुई।

Tags: akhilesh attacked on bjpakhilesh yadavcm yogifarmer protestKisan andolanpm modipolitical newsup newsUP Politicsup politics in hindi
Previous Post

इस जानवर से मनुष्य को जरूर सीखने चाहिए ये 4 गुण

Next Post

अपनी जगह बनाने के लिए हर मनुष्य करता है ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post

अपनी जगह बनाने के लिए हर मनुष्य करता है ये काम

यह भी पढ़ें

murder

युवक की पत्थर मारकर हत्या, पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

23/09/2021
nasreen jaha

सपा ने की जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार के लिए नसरीन जहां के नाम की घोषणा

15/06/2021
Atiq-Ashraf

UP Assembly Monsoon Session: अतीक-अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version