• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार जुल्मों में अंग्रेजों से भी आगे निकाल गई : अखिलेश

Writer D by Writer D
18/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के मद में चूर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

श्री यादव ने गुरूवार को कहा कि सत्ताधारियों ने प्रदेश में अवैध खनन कर खुल लूट मचा रखी है। पुलिस प्रशासन और सरकार तीनाे ही अपना हिस्सा लेकर चुप्पी साधे बैठी है। कानपुर के बिधनू में सत्ताधारी नेता का रिश्तेदार ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन करा रहा है।

एक हिन्दू वाहिनी के नेता हाथरस में नकली मसाला बनाने के लिए गोबर भूसे एवं हानिकारण तेल मिलावट करते धरे गए हैं। आगरा में देशी घी की एक नकली देशी घी की फैक्ट्री में जानवरों की चर्बी, हड्डियां, पैर और खुर मिले हैं। भ्रष्टाचार पर जीरों टाॅलरेंस की रट लगाने वाले मुख्यमंत्री ने अभी तक लोगों की जिंदगी में मिलावट का जहर घोलने वालों पर एनएसए क्यों नहीं लगाया है।

प्रदेश में कोरोना में कमी, फिर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता : सहगल

उन्होने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश में अपराध और अपराधी सत्ता संरक्षित है। यहां जंगलराज है। विपक्षी नेताओं का खुले आम खून बहाया जा रहा है। सोनभद्र में सपा नेता रामभुवन यादव की हत्या की गई है। बकेवर में तो भाजपा के ही एक पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह को जब अपने क्षेत्र में पुलिस की वसूली की खबरें मिलीं तो वही शिकायत करने पुलिस अधिकारियों के पास जाने को मजबूर हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती की वारदातें चरम पर हैं। आगरा में दिनदहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 57 लाख रूपए की लूट की। आए दिन ऐसी वारदातें होती है पर भाजपा सरकार और पुलिस आंखे मूंदे बैठी रहती है।

सच तो यह है कि समाज में नफरत का जह़र घोलने का काम हो या मिलावट का, कोई भी अवैध काम हो हर जगह भाजपाई नेता ही गुनहगार मिलते है। सीमा पर जवान और दिल्ली में किसान शहादत दे रहा है लेकिन मुख्यमंत्री अन्नदाता की ही बदनामी में रूचि ले रहे हैं। भाजपा सरकार सच पूछों तो जुल्म में अंग्रेजों से भी आगे निकल गई है।

Tags: 24ghante online.comakhilesh yadavAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश का कांग्रेस पर हमलाअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

देर रात 4.2 की तीव्रता वाले झटके से हिला दिल्ली-एनसीआर, घरों से बाहर निकले लोग

Next Post

कुख्यात सीरियल किलर की कोरोना से मौत, हत्याओं के जुर्म में मिली थी उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
dies from corona

कुख्यात सीरियल किलर की कोरोना से मौत, हत्याओं के जुर्म में मिली थी उम्रकैद

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

IPS का वीडियो वायरल

IPS पुरुषोत्तम शर्मा का वीडियो वायरल, पत्नी को प्रताड़ित किया

28/09/2020
line hajir

दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर, लगा ये आरोप

26/09/2021

प्रशांत किशोर ने कैप्टन के प्रधान सलाहकार पद से दिया इस्तीफा, ट्वीट कर कही ये बात

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version