• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना महामारी से आपकी लड़ाई को कमजोर बनाता है धूम्रपान

Desk by Desk
22/12/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
smoking

smoking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। कोविड-19 महामारी ने हमें एक नए तरह से जीवन जीने और स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर रखने के पुराने व्‍यवहार को अपनाने पर मजबूर कर दिया है। इसने पुरानी हानिकारक आदतों को भी नियंत्रित करने के प्रति चेताया है, जो न केवल स्‍वयं के बल्कि दूसरे अन्‍य व्‍यक्तियों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक हैं और देश के आर्थिक-सामाजिक संकेतकों को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसी ही एक हानिकारक आदत है सिगरेट-बीड़ी या तंबाकू का सेवन।

डब्‍ल्‍यूएचओ द्वारा अप्रैल 2020 में सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों से एकत्रित अध्‍ययनों के हालिया विश्‍लेषण में यह पाया गया है कि धूम्रपान न करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों में कोविड-19 के साथ कई घातक बीमारियां विकसित होने का खतरा अधिक है। इस तरह के कई साक्ष्‍य सामने आ चुके हैं, जो बताते हैं कि धूम्रपान और तंबाकू उत्‍पादों के निरंतर उपयोग के कारण होने वाले हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसी गैर-संचारी बीमारियों से प्रभावित फेफड़े कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों के लिए गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं के उच्‍च जोखिम को बढ़ाते हैं।

इस महामारी में, लंबे समय तक सामाजिक दूरी, कार्य-जीवन के बीच खराब संतुलन, तनावपूर्ण पारस्‍परिक संबंध, व्‍यक्तिगत समय की कमी, कमजोर सहनशीलता कौशल, पहले से मौजूद मनोवैज्ञानिक स्थितियां, वित्‍तीय संकट  और रोजगार की असुरक्षा जैसे कुछ कारक हैं, जो लोगों को सिगरेट, बीड़ी और अन्‍य तंबाकू उत्‍पादों का अधिक उपयोग करने के लिए मजबूर करते हैं। इसलिए, वर्तमान परिस्थितियों में तंबाकू नियंत्रण उपायों पर सरकार द्वारा  ध्‍यान देना महत्‍वपूर्ण हो गया है।

भारत जैसे देश में, तंबाकू से हर साल 13 लाख लोगों की मृत्‍यु होने का अनुमान है। डब्‍ल्‍यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक, तंबाकू खाने वाले अधिकांश लोगों की मृत्‍यु का कारण हृदय रोग  होते हैं। 2018 के मुताबिक इससे 4,49,844 लोगों की जान गई है। तंबाकू के उपयोग के कारण गैर-संचारी रोगों की उच्‍च व्‍यापकता कोविड-19 को नियंत्रित करने के देश के प्रयासों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Tags: corona virussmokingsmoking effect on corona virusकोरोना वायरसधूम्रपानधूम्रपान का कोरोना वायरस पर असर
Previous Post

दमन का बढ़ना सत्ता के निरंतर कमजोर होने का प्रतीक होता है : अखिलेश

Next Post

विकास एवं सुरक्षा के पैमाने पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Next Post
cm yogi

विकास एवं सुरक्षा के पैमाने पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा : योगी

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

दमन का बढ़ना सत्ता के निरंतर कमजोर होने का प्रतीक होता है : अखिलेश

22/12/2020
Imprisonment

यौनशोषण के मामले में 20 साल की सजा

23/05/2023
Mayur Dixit

जिलाधिकारी ने कीचड़ भरे एवं ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलकर किया सोलानी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण

02/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version