• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संपत्ति के लालच में लिव-इन-रिलेशन में रह रहे बुजुर्ग जोड़े की हत्या, बेटे और पौत्र गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
double murder

ग्राम विकास अधिकारी की हत्या

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में मंगलवार सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां एक वृद्ध और उसकी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वृद्ध लंबे वक्त से परिवार से अलग प्रेमिका संग लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था। मामले में वृद्ध के तीन बेटे और दो पौत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला मड़ियांव थानाक्षेत्र के केशवनगर का है। यहां के निवासी राम दयाल (70) की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। राम दयाल के परिवार में पहली पत्नी से तीन बेटे और दो पौत्र हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, पहली पत्नी की मौत के बाद से राम दयाल का शांति देवी (60) के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसी बीच दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। राम दयाल के पास इटौंजा में सड़क किनारे दो बीघा जमीन थी। राम दयाल, शांति देवी के कहने पर वह जमीन थोड़ी-थोड़ी करके बेच रहा था। इस बात को लेकर बेटों और पौत्र से उसका विवाद चल रहा था। बेटे जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। राम दयाल अपने तीन बेटों और दो पौत्र से अलग रहने लगा।

अवैध गांजा व नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार, चार पहिया वाहन पुलिस ने किया सीज

घटना की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राम दयाल ने छह बिसवा जमीन का सौदा 57 लाख रुपये में किया था। उसका 11 लाख राम दयाल के खाते में और शांति के बेटे मोनू के खाते में चार लाख रुपया आया था। इसकी जानकारी राम दयाल के तीन बेटे और दो पौत्र को हुई। इस पर तीनों बेटे और पौत्र राम दयाल के घर पहुंचे। उन्होंने विरोध किया। इस पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान तीनों बेटों और दो पौत्र ने मिलकर शॉल से गला घोंटकर राम दयाल और शांति देवी की हत्या कर दी थी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाद के दौरान जब राम दयाल के बेटों ने रुपयों की मांग की और बची हुई जमीन को न बेचने के लिए कहा। इस पर शांति देवी ने कहा कि वह उन्हें फूटी कौड़ी नहीं देगीं और न ही एक इंच जमीन देगी। इस पर सभी आग बबूला हो गए और उन्होंने दोनों को मार डाला।

कार्यों में लापरवाही बरतने वाले चार खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी  निलंबित

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये घटना रात तकरीबन दस बजे की है लेकिन पुलिस को घटना सूचना रात एक बजे मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में खुलासा हो गया कि इस दोहरे हत्याकाण्ड को अंजाम राम दयाल के बेटों और पौत्र ने की है। पुलिस टीमों ने रात में ही छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर के रूप में डीके ठाकुर का एक माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 18 नवंबर 2020 को उन्होंने पूर्व पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत पांडेय से कार्यभार संभाला था। लेकिन उसके बावजूद क्राइम के ग्राफ में कोई कमी नहीं नजर आ रही है।

Tags: crime newsLucknow News in Hindimurdermurder in property disputes
Previous Post

निर्माणधीन पावर हाउस से लोहे के एंगल चोरी, चार चोर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Next Post

प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थानीय स्तर पर केंद्र बनाये जायें : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थानीय स्तर पर केंद्र बनाये जायें : योगी

यह भी पढ़ें

Fish

मछ्ली खाने के है शौकीन, तो बनाए मसाला फिश फ्राई

18/08/2025
New Tourism Policy

सीएम योगी का आर्थिक मैनेजमेंट, छोटे कारोबारियों ने भर दी सरकार की तिजोरी

08/08/2022
Teej Pora

तीजा पोरा: महिलाओं को विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां

02/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version