• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थानीय स्तर पर केंद्र बनाये जायें : योगी

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को धान खरीद केंद्रों पर तेजी से खरीद कार्य चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों का धान त्वरित ढंग से खरीदा जाये। उन्होंने खरीद केंद्रों पर अतिरिक्त कांटों की व्यवस्था की जाये, जिससे किसानों का धान तेजी से खरीदा जा सके।

मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने वरासत अभियान को तेजी से चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही तय समय सारणी के अनुरूप की जाये।

योगी ने कहा कि प्रदेश में आये कामगारों और श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ गठित किया गया है। कामगारों और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए योजना बद्ध ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक कार्य योजना तैयार की जाये।

पीएम को सीएम योगी के नाम से पत्र भेजने वाले पर FIR, सीबीआई कर रही जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र स्थानीय स्तर पर स्थापित किए जायें। इससे अभ्यर्थियों को काफी सुविधा होगी और उनका समय व पैसा भी बचेगा।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए निवेशकों और उद्यमियों को नीति के अनुरूप विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को इस दिशा में पूरी सक्रियता से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि उद्योगपतियों और उद्यमियों को औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं समयबद्ध ढंग से दी जायें।

Air India : प्रतिबंध अवधि के दौरान बुक टिकट को मुफ्त में करा सकेंगे री-शेड्यूल

दूसरी तरफ, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि अब तक किसानों से 416.21 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले साल की तुलना काफी ज्यादा है। अब तक 7780 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अब तक किसानों से 6,33,813.10 कुंतल मक्का की खरीद की जा चुकी है। राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की समस्या का निदान प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।

सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो और उन्हें धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य जरूर मिले। उन्होंने बताया कि मक्का और मूंगफली की खरीद पहली बार की जा रही है। धान और मक्का की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी तरह की समस्या न हो और खरीद केंद्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो या कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। धान खरीद केंद्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी द्वारा लगातार सत्यापन, अनुश्रवण और आकस्मिक निरीक्षण करे।

Tags: cm yogiup government newsup newsYogi News
Previous Post

संपत्ति के लालच में लिव-इन-रिलेशन में रह रहे बुजुर्ग जोड़े की हत्या, बेटे और पौत्र गिरफ्तार

Next Post

KGMU के स्थापना दिवस में भी मेडलों पर बेटियों का रहा कब्जा, मिला आर्म फोर्स का न्योता

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
KGMU Convocation

KGMU के स्थापना दिवस में भी मेडलों पर बेटियों का रहा कब्जा, मिला आर्म फोर्स का न्योता

यह भी पढ़ें

छत ढहने से मौत

राजस्थान : छत ढहने से एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत चार की मौत

24/08/2020
Sanjay Dutt

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

26/03/2026
Urfi Javed

उर्फी जावेद ने डस्टबिन बैग से बनाई ड्रेस, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे पहनकर….

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version