• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पदाधिकारी अपने जिलों में रहकर कांग्रेस को मजबूत करें : प्रियंका

Writer D by Writer D
25/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिये अपने प्रभार वाले जिलों में तीन जनवरी से 20 दिन प्रवास पर रहने के निर्देश दिये हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक को लाइव संबोधित करते हुये श्रीमती वाड्रा ने गुरूवार को कहा कि सभी पदाधिकरियों की पहली जिम्मेदारी संगठन का निर्माण करना है। इसके लिए उन्हें अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में रहकर कार्य करना होगा।

उन्होने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में 20 दिन तक प्रवास करेंगे और इस दौरान वह संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। पदाधिकारियों का प्रवास कार्यक्रम तीन जनवरी से शुरू होगा जब प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों और क्षेत्र में रहकर संगठन के निर्माण में सहयोग करेंगे और उसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करायेंगे।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि पदाधिकारियों को पूरे मनोयोग से संगठन को समयबद्ध तरीके से मजबूत बनाना है।

मामूली कहासुनी के चलते गर्भवती महिला ने बेटी के साथ ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

संगठन निर्माण पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि संगठन सृजन अभियान को और तेज करने की कवायद शुरू हो चुकी है। अभियान के तहत अभी तक ब्लाकों का गठन पूर्ण हो चुका है और न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक तेजी लाते हुए गठन का कार्य पूरा करना है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में हुयी बैठक में कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारियों को एक-एक जिले की कमान सौंपी गयी है जिन्हें उस जिले में रहकर संगठन को तैयार करने और गतिशील बनाने के लिये जुटना है।

बैठक के द्वितीय सत्र में प्रदेश कांग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें 28 दिसम्बर को ‘‘कांग्रेस स्थापना दिवस’’ को जिलों-जिलों में व्यापक पैमाने पर मनाये जाने और ‘‘कांग्रेस संदेश पदयात्रा’’ निकाले जाने का निर्देश श्री लल्लू ने दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस 28 दिसम्बर से लेकर 30 दिसम्बर तक जिला एवं शहर इकाइयों द्वारा ‘‘कांग्रेस संदेश पदयात्रा’’ निकाली जाएगी। उन्होने कहा कि सभी लोगों को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ इस कार्यक्रम को अपने-अपने जिलों में करना है।

Tags: congress partypolitical newspriyanka gandhiup newsUP Politics
Previous Post

धान बेचने में अन्नदाताओं को न हो कोई परेशानी : योगी

Next Post

प्रधानमंत्री जो योजना बनाते हैं, उसमें दलालों और दलाली की कोई गुंजाइश ही नहीं : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

डॉप्लर रडार देगा यूपी में तूफान-अतिवृष्टि की पूर्व सूचना, मौसम की होगी सटीक निगरानी

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, योगी सरकार में महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला: महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर वार, बोले- देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

16/10/2026
Next Post
Keshav Maurya

प्रधानमंत्री जो योजना बनाते हैं, उसमें दलालों और दलाली की कोई गुंजाइश ही नहीं : मौर्य

यह भी पढ़ें

Gang Rape

ललितपुर रेप केस: सपा उपाध्यक्ष व पार्षद सहित चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

17/10/2021
Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा

24/07/2023
Festivals will be celebrated in September

पितृ पक्ष समेत सितंबर माह में मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत त्योहार, देखिए लिस्ट

28/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version