• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धान बेचने में अन्नदाताओं को न हो कोई परेशानी : योगी

Writer D by Writer D
25/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान क्रय केन्द्रों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश देते हुये कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

श्री योगी ने गुरूवार को यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी टीम बनाकर निरन्तर धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करें। धान क्रय की प्रक्रिया अगले साल फरवरी तक संचालित होगी। इसके दृष्टिगत सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने धान क्रय प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ की बैठक में लिए गए निर्णयों को पूरे प्रदेश में तत्परता से लागू किया जाए। इस सम्बन्ध में सभी जिलों में समयबद्ध ढंग से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोग के निर्णयों के क्रम में सम्पादित किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने बिहार से आया प्रेमी, ससुराल वालों ने पीट-पीट कर की हत्या

मुख्यमंत्री जी ने गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गो-आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के लिए चारे-पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाई रखी जाए। गोवंश को सर्दी से सुरक्षित रखने के लिए गो-आश्रय स्थलों में सभी जरूरी इन्तजाम सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

जहर खुरानी गिरोह का भंडाभोड़, नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पदाधिकारी अपने जिलों में रहकर कांग्रेस को मजबूत करें : प्रियंका

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post

पदाधिकारी अपने जिलों में रहकर कांग्रेस को मजबूत करें : प्रियंका

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने विधान सभा के सामने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

26/01/2022
sp balasubramaniam

सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना से संक्रमित, आईसीयू में किया भर्ती

15/08/2020
The friendship between Trump and Musk broke down

… और टूट गई ट्रंप और मस्क की दोस्ती, जाते-जाते की आलोचना

29/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version