• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारात में शामिल वाहन ने चार बच्चों समेत सात को रौंदा, ग्रामीणों ने की तोडफोड

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव से मोतीपुर गई बरात में शामिल एक वाहन ने चार बच्चों समेत सात लोगों को रौंद दिया, जिससे वे घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पांच वाहनों में तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाह की रस्म अदा की गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरी समैसा गांव निवासी बहातू की बेटी की शादी खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहटा गांव से तय हुई थी। तय तारीख के अनुसार रविवार को निकाह होना था। इसके लिए बेहड़ा गांव से बरात मोतीपुर पहुंची। यहां बरात में शामिल एक वाहन के चालक ने मामूली कहासुनी के बाद वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया।

नौ साल के मासूम को गर्म तवे पर किया खड़ा, पैर झुलसे, सौतेली मां पर केस दर्ज

तेज रफ्तार वाहन लोगों को रौंदते हुए गुजर गया। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बरात में शामिल पांच अन्य वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सभी वाहनों के शीशे ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर तोड़ दिए।

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया गया। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया। यहां चारों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जलकल के महाप्रबंधक पर जानलेवा हमला, पार्षद समेत पांच लोग गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी वह फरार है। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाह कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

Tags: accident newscrime newscrime news in hindiup newsup news in hindi
Previous Post

नौ साल के मासूम को गर्म तवे पर किया खड़ा, पैर झुलसे, सौतेली मां पर केस दर्ज

Next Post

Automobiles : MG की इलेक्ट्रिक कार का पेट्रोल वर्जन भारत में होगा लांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
mg cars

Automobiles : MG की इलेक्ट्रिक कार का पेट्रोल वर्जन भारत में होगा लांच

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut anushka

अनुष्का शर्मा को लेकर की गई टिप्पणी पर कंगना रनौत ने कही ये बात

26/09/2020
AK Sharma

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर: एके शर्मा

26/01/2026
satish puniya

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ : डा़ पूनियां

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version