• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जलकल के महाप्रबंधक पर जानलेवा हमला, पार्षद समेत पांच लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
Deadly attack on General Manager of Jalkal

जलकल के महाप्रबंधक पर जानलेवा हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज  में जलकल के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि घर में घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को खुल्दाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जलकल के महाप्रबंधक पर हमला करने के आरोप में स्थानीय पार्षद विनोद सोनकर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि आरोपियों का एक साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

पकड़े गए आरोपी इससे पहले भी महाप्रबंधक पर हमले के आरोप में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने हमले के आरोपी अनूप श्रीवास्तव, तुफैल अहमद, गुड्डू विश्वकर्मा, अजय हेला और स्थानीय पार्षद विनोद सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इन पर आरोप है कि 25 दिसंबर की रात अनूप श्रीवास्तव, तुफैल अहमद और अजय हेला ने जलकल के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र के घर में पीछे के रास्ते घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया और मारपीट की। जबकि गुड्डू विश्वकर्मा ने उनके नौकर रिंकू को पकड़ कर रखा था। इस पूरी घटना को पार्षद विनोद सोनकर और दिलीप भारतीय के कहने पर अंजाम दिया गया था।

महामारी को मात देते हुए किसान रेल नेटवर्क में हुआ विस्‍तार: प्रधानमंत्री

आरोपी विनोद सोनकर के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं. जबकि दिलीप भारतीय भी बर्खास्त जलकल का कर्मचारी है. उसके खिलाफ भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे दिलीप भारतीय की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक 2019 में भी जलकल के महाप्रबंधक पर इसी तरह से हमला हुआ था।

उस वक्त अनूप श्रीवास्तव ने हेलमेट पहनकर महाप्रबंधक के घर में घुसकर मारपीट की थी। पूछताछ में अनूप श्रीवास्तव ने स्वीकार किया था कि उसके पिता को अपशब्द बोलने पर उसने यह हमला किया था। पुलिस के मुताबिक जलकल में ठेकेदारी के विवाद और वर्चस्व को लेकर साजिशन महाप्रबंधक पर हमला किया गया था। जलकल विभाग में हर वर्ष बजट से पूर्व इस तरह की मारपीट की बात सामने आती रही है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की भी तैयारी कर रही है।

Tags: crime newscrime news in hindideadly attackpryagraj newsup newsup news in hindi
Previous Post

महामारी को मात देते हुए किसान रेल नेटवर्क में हुआ विस्‍तार: प्रधानमंत्री

Next Post

Bigg Boss की कंटेस्टेंट रहीं पवित्रा पुनिया के पिता की तबीयत खराब

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
pavitra punia

Bigg Boss की कंटेस्टेंट रहीं पवित्रा पुनिया के पिता की तबीयत खराब

यह भी पढ़ें

cobra

सो रही बच्ची के गले में फन फैलाकर 1 घंटा बैठा रहा कोबरा, उसके बाद जो हुआ…

12/09/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना

22/02/2026

CM योगी ने देवरिया मेडिकल कॉलेज का लिया जायजा, डॉक्टरों के साथ की बैठक

24/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version