• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RSS कार्यलय पर हमले में तीन नामजद समेत 13 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
attackers arrested

attackers arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर हमले के मामले में भाजपा के जिला महामंत्री ने तीन नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार अब तक नामजद तीनों आरोपितों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं संघ कार्यालय पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विदित रहे कि मसानी- गोकुल रस्टोरेंट रोड़ पर सरवस्ती कुंड के पास आरएसएस का क्षेत्रीय कार्यालय है। वहां निर्माण कार्य चल रहा है। विगत सोमवार को वहां से एक नाबालिग लड़का सरियों को चोरी करके ले जा रहा था, उसी दौरान आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने उसे रंगेहाथ पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

बेरूत बंदरगाह पर हुए शक्‍तिशाली विस्‍फोट में कितना था अमोनियम नाइट्रेट

पुलिस ने विशेष समुदाय के नाबालिग लड़के को बिना कार्रवाई के थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद मंगलवार शाम को करीब चार दर्जन लोग सरस्वती कुंड के पास आरएसएस के कार्यालय पर पहुंच गए थे और वहां दो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने के साथ ही पथराव किया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिस को देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए थे।

आरएसएस कार्यालय पर हमला होने की खबर मिलते ही वहां आरएसएस के पदाधिकारी और भाजपा नेता पहुंच गए थे। इसके बाद लखनऊ से दिल्ली तक फोन खटके तो एसएसपी ने मसानी पुलिस चौकी पर तैनात एक हैड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। साथ ही पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर के निर्देशन एवं एसपी सिटी आईपीएस उदयशंकर सिंह के पर्यवेक्षण तथा सीओ सिटी वरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोविंद नगर एमपी चतुर्वेदी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ हमला करने वालों के घर दबिशें दीं।

अब तक ये हुए गिरफ्तार

पुलिस ने दबिशों के दौरान फरार चल रहे हमलावर सलीम पुत्र वसीम निवासी मटियागेट थाना गोविन्दनगर मथुरा हाल निवासी बंटी के किराए का मकान गोपाल नगर कॉलोनी थाना हाइवे मथुरा, मुन्ना पुत्र अब्दुल रहमान, जाकिर पुत्र अब्दुल रहमान निवासीगण सुखदेव नगर सौंख रोड़ थाना कोतवाली मथुरा हाल निवासी बंटी के किराए का मकान गोपाल नगर कॉलोनी थाना हाइवे मथुरा, पप्पू पुत्र इस्लाम निवासी नया वांस फतेहपुर सीकरी थाना फतेहपुर सीकरी आगरा हाल निवासी बन्टी के किराए का मकान, बन्टी पुत्र बटटू उर्फ नूर मोहम्मद, कलुआ पुत्र जानू, शकील पुत्र पप्पू, चिन्नू पुत्र पप्पू, नियाजू पुत्र राजू, अज्जू पुत्र सलीम, बबलू पुत्र मुख्त्यार, मुख्त्यार पुत्र कल्लन निवासीगण गोपाल नगर कॉलोनी थाना हाइवे मथुरा और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया है ।

बुधवार एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना गोविन्द नगर के मसानी पुलिस चौकी क्षेत्र में आरएसएस कार्यालय पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और 40 से 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। अब तक 13 लोग हिरासत में लिये जा चुके है। दबिशें दी जा रही है। घटनाक्रम की जांच के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से लोगों की पहचान की जा रही है। मसानी पुलिस चौकी के एक हैड कांस्टेबल और कास्टेबल को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया है।

Tags: attackers arrestedmathura crime newsmathura newsStoned at RSS officeup news
Previous Post

पैसों के लेनदेन को लेकर उपद्रवियों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
gang members arrested

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

यह भी पढ़ें

CM Dhami gave appointment letters to newly appointed Assistant Professors

जहां भी पद रिक्त हैं, उन्हें जल्द से जल्द आयोग के माध्यम से भरा जायेगा: मुख्यमंत्री

09/12/2025
भारत-इजरायल की बड़ी उपलब्धि

दिल्ली में कोरोना रिकवरी दर 85 फीसदी के पार, 24 घंटों में 15 हजार से ज्यादा संक्रमित रोगमुक्त

22/07/2020
नीतीश तो रण से भागे Nitish ran away from the battle

तेजस्वी का बीजेपी पर पलटवार, पूछा कौन है सीएम का चेहरा ? नीतीश तो रण से भागे

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version