• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में ड्राई रन की तैयारी पूरी, लखनऊ के छह सेंटरों पर होगा आयोजन

Desk by Desk
01/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
यूपी में 16 जनवरी को Amit mohan prasad,

यूपी में 16 जनवरी को

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में दो जनवरी को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन (मॉक ड्रिल) का आयोजन ​किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए छह अस्पताल- किंग जॉज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट, सहारा अस्पताल, माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत छह अस्पताल को चिन्हित किया गया है। सहारा अस्पताल निजी क्षेत्र का अस्पताल है। हर सेंटर पर 10 लोगों को बुलाया जाएगा।

2 जनवरी से देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि 2 जनवरी से देशभर में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) का ड्राई रन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्राई रन के लिए लखनऊ को चुना है। अब तक देश के चार राज्यों में ही ऐसा ड्राई रन किया गया था। इनमें पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। चारों राज्यों में ड्राई रन को लेकर अच्छे रिजल्ट सामने आए हैं। इसके बाद अब सरकार ने पूरे देश में इस ड्राई रन को लागू करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि हर वैक्सीनेशन सेंटर पर तीन कमरे होंगे। पहला वेटिंग रूम होगा। जहां लोग टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करेंगे। दूसरे कमरे में टीका लगाया जाएगा। वहीं तीसरा कमरा ऑब्जर्वेशन रूम होगा। वैक्सीन दिए जाने के बाद आधे घंटे तक सभी निगरानी के लिए रोका जाएगा।

यूपी में कोविड का नया स्ट्रेन पाया गया, बढ़ी सतर्कता

यूनाइटेड किंगडम से लौटकर आए लोगों की टेस्टिंग लगातार की जा रही है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद अब तक प्रदेश में 2,500 लोगों की जांच की गई है। जिनमें केवल 2 लोगों में कोविड का नया स्ट्रेन पाया गया है।

आपके खाते में नहीं पहुंचा PM किसान सम्मान निधि का पैसा, तो यहां करें पता

जानें क्या होता है ड्राई रन?

कोरोना वैक्सीन लगाने से पहले होने वाला यह ड्राई रन मॉकड्रिल की तर्ज पर किया जाएगा। अब तक सिर्फ बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ही वैक्सीनेशन किया जाता था। इसके लिए भी अलग-अलग राज्यों में हफ्ते का एक दिन तय होता है। यह पहला मौका है जब व्यस्कों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा।

इसमें राज्यों में कोल्ड चेन से वैक्सीनेशन साइट्स तक वैक्सीन लाने-ले जाने की प्रक्रिया परखी जाएगी। इसी तरह वैक्सीनेशन साइट्स पर किस तरह की दिक्कतें आ सकती हैं, यह भी पता लगाने की कोशिश होगी।

यूपी में 14 हजार एक्टिव केस

कोरोना प्रभावित राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश 7वें स्थान पर है। वर्तमान में यहां 14,155 कोरोना के एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 5,84,966 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5,62,459 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि 8,352 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 2.39 करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।

Tags: Amit mohan prasadPreparations for dry run completed in UPto be organized at six centers in Lucknowयूपीयूपी में ड्राई रन की तैयारी पूरीलखनऊलखनऊ के छह सेंटरों पर होगा आयोजन
Previous Post

आपके खाते में नहीं पहुंचा PM किसान सम्मान निधि का पैसा, तो यहां करें पता

Next Post

एक मिस्ड कॉल से करें अपना LPG गैस सिलेंडर करें बुक, ये नंबर करें सेव

Desk

Desk

Related Posts

Malai Egg Curry
खाना-खजाना

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Next Post
LPG Gas cylinder

एक मिस्ड कॉल से करें अपना LPG गैस सिलेंडर करें बुक, ये नंबर करें सेव

यह भी पढ़ें

ganesh chaturthi

जानें गणेश चतुर्थी पर क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा

25/08/2022
arrested

तीन किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

25/06/2022
Sawan

कब पड़ रहा है सावन का आखिरी सोमवार, जरूर करें इस दिन व्रत उद्यापन

10/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version