• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 लीटर अवैध शराब बरामद, आधा दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Illegal liquor

Illegal liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी की विभिन्न थानों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से करीब 50 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।

मोहनलालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने टाडा सिकन्दरपुर मोड के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ग्राम पचौरी हुलसखेड़ा मोहनलालगंज निवासी सरोज बताया है। आरोपित के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। मोहनलालगंज पुलिस टीम ने मऊ अतरौली मौड से ग्राम वाजखेडा से रवि कुमार को भी दबोचा है। रवि के कब्जे से भी 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।

Twitter पर छाए सीएम योगी, घंटों टॉप ट्रेंड करता रहा # योगीजी_नम्बर_01

वहीं दूसरी तरफ नगराम पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि घेराबन्दी कर ग्राम बजगिहा से स्थानीय निवासी त्रिभुवन उर्फ बच्चों को गिर तार किया है। आरोपित के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। काकोरी पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि ग्राम दोना से स्थानीय निवासी अमित को दबोचा है। आरोपित के कब्जे भी 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।

विभूतिखण्ड पुलिस ने शुक्रवार शाम कठौता झील के पास से बाराबंकी उस्मानपुर निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 16 पउव्वा अवैध शराब के बरामद हुए हैं। वहीं कैण्ट पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मरी माता मन्दिर के पास भगवन्त नगर निलमथा कैण्ट निवासी अजयपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 16 पउव्वा अवैध शराब के बरामद हुए हैं।

इसके अतिरिक्त कैसरबाग पुलिस ने शुक्रवार को मरकज मस्जिद वाली गली से लइयावाली गली निवासी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। सभी मामलों में स्थानीय पुलिस ने आरोपिताकें के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हे जेल रवाना किया है।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

बैंककर्मी बताकर एनी डेस्क एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया, फिर पार कर दिये डेढ़ लाख

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्घ को मारी टक्कर, हालत गंभीर, चालक फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Make jam from watermelon peel
Main Slider

तरबूज के छिलके से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी, बच्चों के साथ बड़ों को भी आएगा पसंद

15/06/2025
Mango Pista Kulfi
Main Slider

खाने के बाद करें इस डिश को सर्व, सबपर चलेगा इसके जायका का जादू

15/06/2025
Sawan
Main Slider

कब से शुरू होगा सावन, इस दिन रखा जाएगा पहला सोमवारी व्रत

15/06/2025
Surya Dev
Main Slider

रविवार को करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा धन-धान्य

15/06/2025
father's Day
Main Slider

फादर्स डे पर अपने पिता को राशि के अनुसार दें ये तोहफा

15/06/2025
Next Post
accident

तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्घ को मारी टक्कर, हालत गंभीर, चालक फरार

यह भी पढ़ें

washroom

घर की उत्तर दिशा में शौचालय का निर्माण लाता है मुसीबतें

08/08/2021
Zodiac

3 अप्रैल राशिफल: जानिए कितने बुलंद हैं आज आपकी किस्मत के सितारे

03/04/2022
CM Yogi

कुछ मिशनरी और वामपंथी कर रहे थे जनजातीय समाज का ब्रेनवॉश : योगी

21/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version