• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शोहदे की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने की थी आत्महत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

Writer D by Writer D
03/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में शनिवार को पुलिस की तफ्तीश में राजफाश हुआ कि शोहदे की पिटाई से त्रस्त होकर शुक्रवार को शोभा ने आत्महत्या की थी। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसके साथ ही मुख्य आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। छानबीन में पता चला कि बीते गुरुवार को शोहदा युवती से गांव बाहर मिला था। वहां पर उसे रोककर गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसे जमकर पीटा और युवती का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था।

बीकेटी क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी शोभा (18) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि शोहदा अलग-अलग नंबरों से शोभा को कई माह से परेशान कर रहा था। शोभा के विरोध पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को गांव के बाहर शोहदा, शोभा से मिला था। वहां पर उसे रोककर गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसे जमकर पीटा और शोभा का मोबाइल छीनकर उसे तोड़ डाला था।

बैंककर्मी बताकर एनी डेस्क एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया, फिर पार कर दिये डेढ़ लाख

परिवारीजनों ने बताया कि शोहदा लड़की के ननिहाल गोरवामऊ का रहने वाला है तन्मय यादव है। परिवारीजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम घर लौटने के बाद शोभा परेशान थी। परिजनों ने उससे पूछने की कोशिश भी की पर उसने कुछ बताया नहीं था। शुक्रवार को शोभा ने खाना भी नहीं खाया। पूछने पर उसने बताया कि तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद रात को कमरे में गई और अंदर से बंद कर लिया। रात खाने के लिए परिवारीजनों ने जब शोभा को बुलाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा।

कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे शोभा का शव लटका देख सभी अवाक रह गए। वहीं इंस्पेक्टर बीकेटी ने बताया कि सर्विलांस के आधार पर नंबर को ट्रेस कर पड़ताल की गई तो पता चला कि शोभा को फोन कर तन्मय यादव परेशान कर रहा था। इसके बाद उसके परिचित दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही शोहदे तन्मय यादव की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Tags: crime newsLucknow NewsSuicide
Previous Post

तेज रफ्तार बुलेरो ने किसान को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक फरार

Next Post

धोखाधड़ी करके खुलवाया सीज बैंक खाता, आरोपी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
Next Post
fraud

धोखाधड़ी करके खुलवाया सीज बैंक खाता, आरोपी फरार

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी का सवाल-बलिया हत्याकांड में योगी सरकार किसके साथ खड़ी है?

18/10/2020
मोहर्रम की पहली तारीख

मोहर्रम की पहली तारीख को शुरू हुआ अंगारों पर मातम

23/08/2020
mandir

मंदिर के बारे में इन खास बातों को जानना है बेहद आवश्यक

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version