• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सभी हज यात्रियों को लगेगा कोरोना का टीका : नकवी

Writer D by Writer D
06/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mukhtar Abbas Naqvi

Mukhtar Abbas Naqvi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि इस साल हज पर जाने वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, नकवी ने हज हाउस (मुंबई) में हज-2021 से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भारतीय हज कमेटी के अधिकारियों एवं हज ग्रुप आर्गनाइजर्स के साथ चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा,   भारत से जाने वाले सभी हज यात्रियों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

कोरोना के टीके को लेकर विपक्ष के कुछ नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए नकवी ने उन पर निशाना साधा और कहा कि कुछ निराश नेता भारत में निर्मित कोरोना वायरस टीके की प्रभावकारिता पर संशय जता रहे हैं। नकवी की यह टिप्पणी कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा भारत बायोटेक के टीके की तीसरे चरण के ट्रायल के जारी रहने के दौरान ही इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने को लेकर उठाए गए सवालों के बाद आई है।

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी को नहीं जाएगा विशेष निमंत्रण : जगीर कौर

नकवी ने कहा कि कोरोना के टीके पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं जो कोरोना के संकट के समय लोगों की सेहत-सलामती के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों पर प्रश्न खड़ा करते रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के संकट के समय आगे बढ़ कर ैसंकटमोचकै की भूमिका निभाई है। उनकी दूरदर्शिता, प्रभावी नेतृत्व का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद भारत ने कोरोना के कहर के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है। कुछ लोगों ने फतवे की दुकान  खोल रखी है और सब्जी की तरह फतवे बेचते हैं। इस तरह ये जो फतवे के फर्जी फेडरेशन हैं ये हमेशा लोगों को गुमराह करने के लिए खड़े होते हैं।

हज-2021 के संदर्भ में नकवी ने कहा, हज यात्रियों के अनुमानित खर्च में भी कमी की गई है। अभी तक हज के लिए आवेदन करने वाले लोगों में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। बिना मेहरमै (पुरुष रिश्तेदार) के 700 से अधिक महिलाओं ने हज 2021 पर जाने के लिए आवेदन किया है। हज 2020 के लिए 2100 से अधिक महिलाओं ने बिना मेहरम के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, ये महिलाएं इस बार हज पर जा सकेंगी।

Tags: mukhtar abbas naqviNational news
Previous Post

किसान अपना भविष्य बचाने के संघर्ष में बलिदान कर रहे : अखिलेश

Next Post

भारत को परम वैभव तक पहुंचाना लक्ष्य है : भवानी सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
Bhavani Singh

भारत को परम वैभव तक पहुंचाना लक्ष्य है : भवानी सिंह

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ में सितारों का संगम, गंगा पंडाल में जलवा बिखेरेंगे शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सोनू निगम और श्रेया घोषाल

03/12/2024
Constable Exam

अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेकर खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

31/08/2024
Arrested

हाईवे पर लूट करने वाले गैंग के सरगना सहित आठ बदमाश गिरफ्तार

09/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version