• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में तिल खाने के हैं कई फायदे, हड्डियों को होता है फायदा

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
til

til

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब हम गर्मियों से सर्दी के मौसम में प्रवेश करते हैं, तो हमारे जीवन में कई चीजें बदल जाती हैं। जैसे खाने-पीने से लेकर कपड़े पहनने तक हर एक चीज मे बदलाव होता है। बात अगर खाने की करें तो घर में कई ऐसी चीजों का सेवन शुरू हो जाता है, जो सर्दियों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, और इसी में से एक है तिल।

सर्दियों में तिल खाना शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। जहां एक तरफ ये डिश और डेजर्ट फूड का जायका बढ़ाता है, तो वहीं शरीर को इससे कई बड़े फायदे भी पहुचते हैं। तो चलिए जानते हैं सर्दी में तिल खाने के फायदों के बारे में।

आमतौर पर हर दूसरे इंसान को कुछ न कुछ बीमारी है, जिसमें से एक दिल की बीमारी होना भी कॉमन है। लोग इस बीमारी से निजात पाने के लिए हजारों-लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। बावजूद इसके कई बार हमारे शरीर को वो फायदा नहीं मिल पाता, जिसकी हम उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं। लेकिन तिल इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल को घटाने में मदद करते हैं। साथ ही ये हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में काफी लाभदायक है।

इंसानी शरीर की हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है, क्योंकि जब हड्डियां मजबूत होगी तभी हम कोई काम आसानी से कर पाएंगे, जिसमें तिल काफी फायदेमंद होता है। हड्डियों का निर्माण कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से होता है और ये सभी तत्व तिल में पाए जाते हैं।

इसलिए अगर आप सर्दियों में रोज नियमित रूप से तिल खाएं तो आपको हड्डियों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा तिल में सेसमीन नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। साथ ही तिल ब्रेस्ट, लंग, प्रोस्टेट और पेट के कैंसर की आशंका को भी कम करने में मददगार साबित होता है।

Tags: sesameTiltil ke faydetil khane ke faydeतिल के फायदेतिल खाने के फायदे
Previous Post

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं अलसी के लड्डू

Next Post

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
Next Post
share market

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के पार

यह भी पढ़ें

cm yogi

विकास की स्वीकृत योजनाओं में समग्रता छिपी होती है : योगी

14/07/2021
Drumstick

योगी सरकार सहजन के उपयोग से एनीमिया पर करेगी वार

22/01/2025
Hina tied the praise of Bollywood star Priyanka Chopra, spoke

हिना ने बांधे बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के पुल, बोलीं..

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version