Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

राजभवन में लगेगी फल,पुष्प ,शाकभाजी प्रदर्शनी, कोविड प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन

उत्तर प्रदेश के राजभवन में आगामी 6 से 8 फरवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी लगेगी ।

प्रदर्शानी को लेकर मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की यहां हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव उद्यान मनोज सिंह, आवास आयुक्त अजय चैहान, मण्डलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार, नगर आयुक्त लखनऊ अजय द्विवेदी सहित प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी समिति के सदस्य शामिल हुये ।

प्रदर्शनी में कोविड प्रोटोकाॅल एवं इस सम्बन्ध में निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जायेगा । पर्याप्त मात्रा में सैनेटाइजर, थर्मल स्कैनर आदि की भी व्यवस्था रहेगी।

दलित युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

प्रदर्शनी शुभारंभ 06 फरवरी को तथा पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 08 फरवरी को होगा। प्रदर्शनी के उद्घाटन से पूर्व गमले में लगे फूल, शाकभाजी, शोभाकार पौधों, औषधीय पौधों तथा फल, शाकभाजी, खाद्य प्र्रसंस्कृत पदार्थ, कलात्मक पुष्प सज्जा, कट फ्लावर आदि की प्रविष्टियों को लगाने व जजिंग का कार्य किया जायेगा।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये प्रविष्टि शुल्क तथा प्रदर्शनी स्थल में प्रवेश शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

प्रदर्शनी की जसनकारी के लिये शहर और जिला मुख्यालय पर होर्डिग्स लगाई जायेगी ।

इससे पूर्व प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रदर्शनी के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गयी।

Related Articles

Back to top button