• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिव इन में रह रही प्रेमिका की हत्या कर किचन में दफनाया शव, प्रेमी फरार

Writer D by Writer D
28/06/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाढ़ा में लिव इन में रह रही प्रेमिका की हत्या कर शव किचन में दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को पड़ोसियों की सूचना पर किचन में गड्ढा खोदकर शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। आरोपित मौके से फरार हो गया।

रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि शांति मल्लाह (45) पिछले 10 साल से अपने प्रेमी रामराज मांझी (35) के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसका घर ग्राम गाढ़ा 138 कोटीहा टोला में है। शनिवार रात करीब 10 बजे रामराज ने शांति की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को किचन में दफना दिया।

रविवार सुबह शांति कई घंटों तक नहीं दिखाई दी, तो पड़ोस में रहने वाले युवक को शंका हुई और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया। घर के अंदर जमीन में नई पुताई को देखकर पुलिस को शक हुआ। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। गड्‌ढा खोदा गया तो महिला का शव मिला। आरोपित फिलहाल फरार है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शांति मल्लाह का पहला पति पटवारी था। उसकी 10 साल पहले मौत हुई थी। उसका एक बेटा भी है। बेटा वर्तमान में अपने चाचा-चाची के साथ रहता है। पति की मौत के बाद शांति को खुद से 10 साल छोटे रामराज से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी के रूप से गांव में रहने लगे थे।

फॉरेंसिंक यूनिट के अधिकारी जाम सिंह चौगड़ ने बताया कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। महिला के सिर और गले में गंभीर चोट के निशान हैं।

Tags: crime newscrime news in hindiMadhya Pradesh crime newsMP News In HindiNational news
Previous Post

नकली मोबिल ऑयल फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

खेत में मिले गुब्बारे व एंटीना युक्त उपकरण, जांच में जुटी खुफिया टीम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post

खेत में मिले गुब्बारे व एंटीना युक्त उपकरण, जांच में जुटी खुफिया टीम

यह भी पढ़ें

Rare coins

खेत में खुदाई में मिले मुगलकालीन दुर्लभ सिक्के

04/09/2021
टीम इंडिया दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम

ऑस्ट्रेलियन टीम सिडनी में लगातार दो टेस्ट खेलने के पक्ष में नहीं : वेड

03/01/2021
pm modi

PM मोदी ने UPSC पास करने वाले को दी बधाई, असफल उम्मीदवारों को दिया ये संदेश

25/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version