Main Sliderशिक्षा

यूपी विधानसभा सचिवालय में रिक्त पदों की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय  में होने वाली भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 12 जनवरी कर दी गई है, जो अभ्यर्थी अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई न कर पाएं हो, वह अब 12 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी निर्धारित की गई थी।

वेबसाइट पर दी सूचना

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय की वेबसाइट पर आवेदन तिथि आगे बढ़ाने की सूचना दी गई है। वेबसाइट पर कहा गया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में समूह ख एवं समूह ग (राजपत्रित एवं अराजपत्रित, पद) के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 07 जनवरी 2021 से बढ़ा कर 12 जनवरी 2021 कर दी गयी है।

ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में समूह ख और समूह ग के 87 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट uplegisassemblyrecruitment.in पर जाना होगा और वहां दी गई पूरी जानकारी व सामान्य निर्देश पूरी तरह पढ़ लेना चाहिए. सभी दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद इसके लिए आवेदन करना चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख अब 12 जनवरी 2021 तक है।

नए साल में नया घर खरीदने वालों के लिए इस बैंक का तोहफा

प्रमुख तारीखें

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में निकली भर्तियों के लिए 12 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। साथ ही प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र 16 जनवरी तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रारम्भिक परीक्षा 24 जनवरी रविवार को होगी।

इन पदों पर निकली हैं भर्तियां

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के 13 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के 53 पद, सुरक्षा सहायक (पुरूष) के 10 पद, प्रतिवेदक के 4 पद, अपर निजी सचिव के 2 पद, सुरक्षा सहायक (महिला), सूचीकार, शोध एवं सन्दर्भ सहायक, व्यवस्थापक, सम्पादक के एक-एक पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

यहां से करें डायरेक्ट अप्लाई

https://uplegisassemblyrecruitment.in/

Related Articles

Back to top button