• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानवाधिकार कर्मी का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
09/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बंथरा इलाके में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ से लटका मिला। राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी मानवाधिकार आयोग में कर्मचारी शिवाकांत मिश्रा अपने परिवार सहित पीजीआई के गांधीनगर स्थित सी ब्लॉक में रहता था। शिवाकांत गुरुवार को घर से बाइक लेकर राजधानी के विभूति खंड स्थित अपने कार्यालय के लिए निकला। लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। बाद में परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने पीजीआई थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

शुक्रवार को शिवाकांत का शव बंथरा के अशरफ नगर इठुरिया स्थित पीजीआई बाउंड्री के पास आम के पेड़ से कपड़े के सहारे लटका मिला। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो उसकी बाइक और हेलमेट घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर खड़ी मिली। पुलिस को उसकी जेब से आधार कार्ड मिला है। जिसके जरिए उसकी पहचान प्रतापगढ़ के जेसवारा निवासी रमापति के बेटे शिवाकांत मिश्रा के रूप में हुई।

कच्ची शराब बनाने की भट्टी को पुलिस ने किया नष्ट, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

फिलहाल उसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सोनी त्रिपाठी व दो बच्चे हैं। हालाकि आसपास मौजूद लोग उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि मृतक काफी दिनों से पेट की गंभीर बीमारी से परेशान था। जिसकी वजह से उसने काफी परेशान होकर आत्महत्या की है। लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

जहरीली शराब के मामले में आबकारी निरीक्षक समेत चार निलंबित, तीन का तबादला

Next Post

अवैध तमंचे समेत शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, जिंदा कारतूस बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

16/09/2026
CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Main Slider

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Main Slider

CM धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2026
Next Post
arrested

अवैध तमंचे समेत शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, जिंदा कारतूस बरामद

यह भी पढ़ें

सीनेटर कमला हैरिस

बिडेन ने किया ऐलान, भारतीय मूल की कमला हैरिस को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

12/08/2020
green candles

इस रंग की मोमबत्ती लगाने से बिजनेस में मिलती है तरक्की

05/02/2022
Food waste

भोजन की बर्बादी की वजह बन रहा कोरोना

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version