• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भोजन की बर्बादी की वजह बन रहा कोरोना

Writer D by Writer D
09/12/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Food waste

Food wastage due to corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा

भोजन सामग्री की बर्बादी को लेकर आई रेबो बैंक की हालिया रिपोर्ट बेहद चिंतनीय और खबरदार करने वाली है। एक ओर दुनिया के देशों में कुपोषण और भुखमरी की गंभीर स्थिति है तो दूसरी ओर कोरोना के कारण भोजन सामग्री के संग्रहण के चलते भोजन सामग्री की बर्बादी की तस्वीर सामने आ रही है। रिपोर्ट में कोरोना के कारण दुनिया के देशों में भोजन सामग्री की बर्बादी की ओर इशारा किया गया है। हालांकि इसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूरोपीय देशों में भोजन सामग्री के अत्यधिक संग्रहण और बाद में उनके खराब हो जाने के आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। इसे कोरोना के साइड इफेक्ट के रूप में देखा जा सकता है। क्योंकि कोरोना ने केवल संक्रमण और मौत के आंकड़े ही नहीं बढ़ाए अपितु दुनिया को पूरी तरह हिलाकर रख दिया।

कोरोना के कारण लंबे समय तक आर्थिक गतिविधियां ठप रही तो दूसरी ओर अन्य गतिविधियां प्रभावित हुई। लोगों के रोजगार छिने है और तनख्वाह में भारी कटौती में कसर नहीं छोड़ी गयी। बेरोजगारी बढ़ी तो सरकारी गोदामों में भरे खाद्यान्नों को आमजन को उपलब्ध कराने की पहल की गई है। कोरोना के कारण दहशत का माहौल बना और डिप्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। पूरा एक साल होने को आया पर कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तो कोरोना की दूसरी लहर का दौर शुरू होने से लोगों में दहशत फैल रही है।

Bigg Boss 14 में इस कंटेस्टेंट को फिर से देखना चाहती हैं क्रिस्टल डिसूजा

इसमें दो राय नहीं कि कोरोना के कारण दुनिया के देशों में लॉकडाउन की स्थितियां आई और ऐसे में लोगों को घरों पर रहने को विवश होना पड़ा। जब सबकुछ थम गया तो लोगों के सामने खाने-पीने का सामान घर पर रखने की आवश्यकता हुई। लॉकडाउन को देखते हुए यह सब जरूरी भी था। लोगों ने आवश्यकता से अधिक भोजन सामग्री खरीद कर संग्रहित की और वह तेजी से खराब होने लगी। अकेले ऑस्ट्रेलिया की ही बात की जाए तो वहां 10.3 बिलियन पाउंड की खाद्य सामग्री खराब हो गई। रेबोबैंक की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका भोजन की बर्बादी के मामले में सबसे आगे रहे। हालांकि इसके लिए लोगों को दोष इस मायने में नहीं दिया जा सकता कि जिस तरह का लॉकडाउन और कोरोना के कारण स्थितियां बन रही थीं, लोगों के सामने घरों में कैद रहना ही एकमात्र विकल्प था। ऐसे में राशन सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी हो गया। कोरोना की भयावहता और लॉकडाउन की अनिश्चितता के चलते लोगों ने अधिक सामग्री खरीदी।

भोजन सामग्री की बर्बादी का एक बड़ा कारण नई-नई रेसिपी या नित नए प्रयोग भी रहा है। यदि आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो लॉकडाउन के दौरान हमारे यहां भी लोगों ने जरूरत से अधिक खाद्य सामग्री खरीदी। लोगों में भय था कि पता नहीं खाद्य सामग्री मिलेगी भी नहीं या खाद्य सामग्री की किल्लत से दो चार होना पड़े। हालांकि यूरोपीय देशों, ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका में कोरोना की दूसरी लहर की दहशत में लोगों ने अधिक सामग्री खरीदी और उसमें से बड़ी मात्रा में सामग्री खराब हो गई। कोरोना के कारण भोजन सामग्री की बर्बादी के लिए सीधे-सीधे किसी को दोष नहीं दिया जा सकता लेकिन भुखमरी व कुपोषण के चलते इतनी अधिक सामग्री का खराब होना चिंता का सबब अवश्य बनता है।

आस्ट्रेलिया तीसरा T20 मैच 12 रनों से जीता, भारत 2-1 से जीती सीरीज

जिस तरह लोगों को कोरोना के प्रति अवेयर किया जा रहा है और लोग अवेयर हो रहे हैं, उसी तरह लोगों को भोजन सामग्री को लेकर असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए सरकारों और गैरसरकारी संगठनों को आगे आना होगा। लोगों में यह विश्वास पैदा करना होगा कि विषम से विषम स्थिति में भी लोगों के लिए भोजन सामग्री की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आएगी। परिस्थितियों को देखते हुए सरकार स्वयं आगे आकर लोगों के घरों तक भोजन सामग्री पहुंचाएगी। ऐसा किया भी गया है। देश के कई प्रदेशों में लॉकडाउन के दौरान न केवल जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन सामग्री पंहुचाई गई अपितु उनकी उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। केवल भय और असुरक्षा के कारण लोग भोजन सामग्री का संग्रहण कर रहे हैं, जिसे लोगों में विश्वास पैदा कर दूर किया जा सकता है।

Tags: corona epidemiccorona preventionCorona vaccinecorona viruscorona virus updatesCOVID-19lockdown
Previous Post

प्रदेश की 56 नयी नगर पंचायतों में होगा विकास, 20 करोड़ की पहली किश्त जारी

Next Post

रंगदारी ने देने पर दबंगों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, लूटपाट का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
rangdari

रंगदारी ने देने पर दबंगों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, लूटपाट का आरोप

यह भी पढ़ें

Lucknow Nagar Nigam

नगर निगम ने 50 करोड़ की जमीन करायी कब्जा मुक्त

13/08/2024
Kareena Kapoor showed her young son's face on Mother's day

Mother’s day पर करीना कपूर ने दिखाया अपने छोटे बेटे का चेहरा

09/05/2021
arrested

अवैध रूप से चल रहे हुक्काबार में छापा, मालिक व मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

05/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version