• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर निगम ने 50 करोड़ की जमीन करायी कब्जा मुक्त

Writer D by Writer D
13/08/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lucknow Nagar Nigam

Lucknow Nagar Nigam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर निगम (Nagar Nigam)  के दस्ते ने मंगलवार को अतरौली में उसकी जमीन पर हुआ कब्जा खाली कराया। इस पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया था। जमीन नगर निगम के दस्तावेजों में ऊसर दर्ज है।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में आज जिस क्षेत्र में कार्यवाही हुई है उसका विवरण निम्नवत है:-

आज दिनाँक 12/8/24 को नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमारी वास्तव व प्रभारी अधिकारी संजय यादव के आदेश के क्रम में ग्राम अतरौली के गाटा स० 118 क्षेत्रफल 1.633 हे० व गाटा स०121 जो क्रमशः उसर व तालाब के नाम अभिलेखों में दर्ज है। उक्त खसरे पर आज गाटा स०118 से 1.000 हे० भूमि रिक्त करायी गयी व गाटा स० 121 से 0.300 हे० भूमि खाली करायी गयी। उक्त भूमि पर कई व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। उन व्यक्तियों के नाम थाना गुडम्बा में तहरीर भी दी गयी है।

आज की कार्यवाही में नगर निगम (Nagar Nigam) के तहसीलदार अरविन्द्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह, रत्नेश वास्तव, राजस्व निरीक्षक अविनाश तिवारी, लेखपाल नगर निगम लालू प्रसाद, सुभाष कौशल, राकेश कुमार राजू, संदीप कुमार, नवोदित, आयुतोष, प्रदीप गिरी, E.T.F. 296, थाना गुडम्बा की पूरी टीम की उपस्थिति मे उक्त समस्त अवैध कब्जा को गिरा दिया गया। उक्त कब्जे से मुक्त करायी गयी भूमि का बाजारू मूल्य 50 करोड़ से अधिक है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे 72 देशों के बायर्स

उक्त स्थल का सीमांकन नगर निगम व तहसील की संयुक्त टीम व ईटीएफ द्वारा कराई गई थी।उक्त सीमांकन के बाद नोटिस देने के उपरांत आज की कार्यवही की गई।जिन लोगों द्वारा उक्त गतों पर कब्ज़ा किया गया था उनके उपर गुडंबा थाने पर एफआईआर दर्ज कर पी.पी. एक्ट की कार्यवाही की गई।

Tags: Lucknow Newsnagar nigamup news
Previous Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 3400 करोड़ की 600 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Next Post

प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें आम नागरिक : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

12/08/2026
CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें आम नागरिक : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत

13/09/2022
Food Poisoning

शादी समारोह में खाना खाने के बाद 15 बीमार

07/05/2024
building kanpur 24

कानपुर : शहर में पुराना भवन गिरा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version