• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी की हर योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश लीडर : शेखावत

Writer D by Writer D
10/01/2021
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
gajendra singh shekhavat

gajendra singh shekhavat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि अटल भू-जल योजना एवं जल जीवन मिशन का भी मध्यप्रदेश में तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। मध्यप्रदेश निर्धारित अवधि से पूर्व ही अपने लक्ष्य पूरे कर लेगा।

केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत आज यहाँ मंत्रालय में अटल भू-जल योजना एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर योजना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लीडर है। अटल भू-जल योजना एवं जल जीवन मिशन का भी प्रदेश में तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। यह प्रसन्नता की बात है कि मध्यप्रदेश निर्धारित अवधि से पूर्व ही अपने लक्ष्य पूरे कर लेगा।

श्री शेखावत ने कहा है कि अटल भू-जल योजना के प्रथम चरण में मध्यप्रदेश में तेज गति से काम हुआ है। यहां की भूजल गुणवत्ता काफी अच्छी है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के 6 जिले छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना एवं निवाड़ी तथा 9 ब्लाक पथरिया, छतरपुर, नौगांव, राजनगर, अजयगढ़, पलैरा, बलदेवग़ढ़ एवं निवाड़ी शामिल हैं। योजना को वर्ष 2025 तक पूरा किया जाना है। मध्यप्रदेश में योजना की लागत 315.62 करोड़ रुपये है। शत-प्रतिशत राशि विश्व बैंक व भारत सरकार से प्राप्त होगी।

खुशखबरी : फरवरी माह से फिर रेलवे की पटरियों पर दौड़ेंगी पैसेंजर ट्रेनें

उन्होंने कहा कि हर घर गांव में जलस्रोतों व भूजल की स्थिति तथा जल के उपयोग के संबंध में ग्रामवासियों में जागरूकता आवश्यक है। गांव के जल प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य है कि हर घर में नल कनेक्शन हो और उससे स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण पानी मिलता रहे। इसके लिए जो संरचना बने वह 30 साल तक चलती रहे। पूरे देश में अगले पांच वर्ष में 16 करोड़ नल कनेक्शन होने हैं।

उन्होंने कहा कि मिशन के तहत हर ग्राम स्तर पर पानी प्रबंधन की मॉनीटेरिंग के लिए डैशबोर्ड बनाया जाएगा। पानी की टंकियों पर सेंसर लगाये जाएंगे, जो पानी की स्थिति बतायेंगे। घर-घर पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए डिवाइज (उपकरण) प्रदान किए जाएंगे।

यूपी में बर्ड फ्लू अलर्ट जारी, चिड़ियाघरों में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्ष 2024 तक हर घर में शुद्ध जल पहुंचाने का संकल्प है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प को वर्ष 2023 तक ही पूरा कर लिया जाएगा। अटल भू-जल योजना का भी रोडमैप तैयार है, इस पर तेजी अमल किया जाएगा। पिछले 6 माह में लगभग डेढ़ लाख कनेक्शन हो गए हैं। प्रदेश के 1 करोड़ 21 लाख घरों में से 29 लाख 68 हजार घरों में कनेक्शन हो गए हैं तथा 91 लाख 56 हजार घरों में कनेक्शन होने हैं। योजना के तहत बुरहानपुर एवं निवाड़ी जिलों में आगामी मार्च महीने तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Tags: mp newsNational newspolitical news
Previous Post

दुनिया का ऐसा रेस्टोरेन्ट जहां बोलने पर है पाबंदी, ऐसे होते हैं सब काम

Next Post

संस्कृत को जाने बगैर भारतीय संस्कृति की महत्ता को जाना नहीं जा सकता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
Governor Anandiben

संस्कृत को जाने बगैर भारतीय संस्कृति की महत्ता को जाना नहीं जा सकता

यह भी पढ़ें

काशी के अरुण को दिल्ली में लगा 100 करोड़वां टीका, प्रधानमंत्री भी रहे मौजूद

21/10/2021

बिग बॉस 14 प्रीमियर के लिए गौहर खान ने पहनी यह स्टाइलिश ड्रेस

04/10/2020
Police Encounter

ऑपरेशन क्लीन के तहत 24 घंटे में इनामी बदमाशों समेत कई शातिर अपराधी गिरफ्तार

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version