• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑपरेशन क्लीन के तहत 24 घंटे में इनामी बदमाशों समेत कई शातिर अपराधी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/08/2021
in Main Slider, अयोध्या, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम, लखनऊ, शामली
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत चौबीस घंटे के भीतर पुलिस की बदमाशों से कई मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने इनामी बदमाशों समेत कई शातिर अपराधियों को पकड़ा। इनमें पुलिस की गोली से कई बदमाश घायल हुए है, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जनपद आजमगढ़ में चौबीस घंटे में पुलिस की बदमाशों से तीन मुठभेड़ हुई है।

जनपद उन्नाव के अजगैन थाना पुलिस व स्वॉट टीम ने दरियाबाग इलाके में मुठभेड़ के दौरान पांच गो तस्करों को पकड़ा है। दरअसल काफी दिनों से यह सूचनाएं पुलिस को मिल रही थी कि गो तस्कर इलाके में सक्रिय है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस काफी दिनों से प्रयासरत थी। गुरुवार को एक सूचना के बाद पुलिस व स्वॉट टीम ने इलाके को घेरा और मुठभेड़ के दौरान पांच गो तस्करों को दबोच लिया। इनमें तीन बदमाश पुलिस की गोली से घायल है, जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान स्वॉट टीम के दो सिपाहियों को गोली लगी है।

इसी तरह जनपद आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से चली कई राउंड फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान पुलिस ने भावेश के रुप में की है। तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध तमंचा मय कारतूस, 39 हजार रुपये कैश बरामद हुआ है। पकड़ा गये बदमाश के खिलाफ गुजरात के थानों में भी मुकदमा दर्ज है। जनपद में यह पहला एनकाउंटर नहीं बल्कि चौबीस घंटे के भीतर यह तीसरा था।

कलकत्ता HC का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करेगी CBI

इससे पहले पुलिस ने भवानपुर और क्राइम ब्रांच पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शामली का रहने वाला शाहिद उर्फ छाती फटा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट के 01 लाख 50 हजार रूपये नगद, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि अभियुक्त के विरूद्ध जनपद मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर व महाराष्ट्र एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट समेत 16 मुकदमें दर्ज है।

इसी तरह थाना बिलरियागंज, दीदारगंज व रौनापार पुलिस टीम ने मोलनापुर पुलिया के पास मोटर साइकिल सवार बदमाश से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से बदमाश अकदश घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल, अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों पर हत्या, चोरी, हत्या का प्रयास समेत कई अभियोग पंजीकृत हैं। जनपद स्तर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इसके अलावा राजधानी लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो अपराधियों को पकड़ा था। अभियुक्त अजय मूलरुप से अयोध्या का रहने वाला है और उसके खिलाफ लखनऊ समेत कई जिलों के थानों में 13 मुकदमे दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, उसका साथी रामयश है, जो गोमतीनगर विस्तार के अनिका विहार में रहता है। दोनों अपराधियों को जेल भेजा गया। इसी क्रम में रायबरेली पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनिस उर्फ बाला को वडाला मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Tags: operation cleanPolice Encounterup police
Previous Post

कलकत्ता HC का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करेगी CBI

Next Post

महिलाओं के अधिकार को लेकर हुआ सवाल तो छूट गई तालिबानी लड़कों की हंसी, देखें वीडियो 

Writer D

Writer D

Related Posts

A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
Next Post

महिलाओं के अधिकार को लेकर हुआ सवाल तो छूट गई तालिबानी लड़कों की हंसी, देखें वीडियो 

यह भी पढ़ें

केंद्र सरकार से बातचीत को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा एलान

25/09/2021
PM Modi

पीएम मोदी ने सदन में चेताया- हम बालक बुद्धि की हरकतें अधिक देर तक बर्दाश्त नहीं करेंगे

02/07/2024

चेहरे की सुंदरता निखारे के लिए बनाये दालचीनी का ये फेसपैक

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version