• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूमाफियाओं की छातियों पर चल रहे हैं बुलडोजर, उनके रहनुमाओं को हो रही है परेशानी: सीएम योगी

Desk by Desk
10/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, फर्रूखाबाद, राजनीति
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में भय,आतंक फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हालात यह हो गए हैं कि अपराधी ,माफिया गले में तख्ती लटका कर माफी मांग रहे हैं।

आरोग्य मेला के उद्घाटन के मौके पर श्री योगी ने यहां रविवार को कहा कि प्रदेश में भय,आतंक फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है। ये वही प्रदेश है जिसमे बेटी बहनें भयभीत रहती थीं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने प्रदेश में भय आतंक फैलाया था, आज वही अपराधी ,माफिया गले मे तख्ती लटका कर माफी मांग रहे हैं। उनके रहनुमाओं को अब परेशानी हो रही है। उन्हें बुरा लग रहा है और उनमें छटपटाहट हो रही है,क्योंकि उनके गुर्गों पर सरकार का बुलडोज़र चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 जनवरी से वैक्सीन लगाने की घोषणा कर दी है। ये देश,प्रदेश के लिए प्रसन्नता का अवसर है। वह वैज्ञानिकों का और प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद देते है। आरोग्य मेला बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं के लाभ देने के लिए आयोजित हो रहा है। कई बार शासन द्वारा योजनाएं लोगों को जानकारी न होने की वजह से लाभ नहीं मिल पाता है।

श्री योगी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सामान्य बीमारियों के लिए जांच और इलाज करेंगे। साथ ही शासन के आयुष्मान कार्ड योजना की भी जानकारी देंगे,जिन बीमारियों का इलाज नहीं हो सकता उसे हायर सेंटर भी भेजेंगे। यही इस योजना का उद्देश्य है। पिछले वर्ष फरवरी से इस योजना को शुरू किया गया,और अंतिम मेला 15 मार्च तक करीब 6,7 लाख लोगों को लाभ मिला,लेकिन कोरोना के संकट की वजह से इसे रोक दिया गया लेकिन अब जब कोरोना पर नियंत्रण कर लिए गया है, इसलिए इस योजना को फिर से शुरू किया जा रहा है, ये हर रविवार को फिर से हर स्वास्थ्य केंद्र पर शुरू होगा।

उन्होने कहा कि जनता साढ़े तीन सालों में बदलाव देख रही है। पहले दिल्ली से भेजा पैसा बीच मे ही बंदरबांट हो जाता था,लेकिन अब श्री मोदी ने ऐसी व्यवस्था कर दी कि दिल्ली का पैसा सीधे गरीब के खाते में जाता है।

श्री योगी ने कहा कि अभी मैं यहां आ रहा था,तो शौचालय बने देखे। ये अरोग्यता के साथ नारी गरिमा का भी पहचान है। अब आपने देखा होगा कि गांवों में एक सामुदायिक शौचालय निर्माण हो रहा, इसके साथ ही गांव की एक महिला को छह हजार रुपये मासिक पर इसकी जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के अंदर नौकरियां निकलती थीं, और फर्रुखाबाद का नौजवान देखता रह जाता था लेकिन अब ऐसा नही है। प्रदेश के अंदर हमारी योजना कुछ समय मे चार लाख नौकरियों को देने का लक्ष्य है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है, क्योंकि हमने प्रदेश के 24 करोड़ लोगों को परिवार माना है।

प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुगमता पूर्वक पहुंचाने के संकल्प का प्राकट्य है 'मुख्यमंत्री आरोग्य मेला'… https://t.co/IWZ9TlxkYc

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 10, 2021

मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्रुखाबाद का वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट का आज प्रसार हो रहा है। रोजगार की सम्भावनाओं के लिए बैंकों से ऋण लेकर इसे और बढ़ावा दे रहे हैं। यहां के आलू की नई नई वेरायटी किसान उत्पादित कर रहा है। किसानों की मेहनत का लाभ देने के लिए सरकार सक्रिय हैं। किसानों के हित के कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को मिलकर बैठकर योजना बनानी होंगी।

उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में धर्म से भी जुड़ी सम्भावनायें हैं। जैसा विकास कुशीनगर,सारनाथ,कपिलवस्तु और कौशाम्बी का हो रहा है। उसी तरह इस संकिसा का भी होगा। बुद्ध की इस पावन धरती पर आरोग्य मेला का आयोजन इसीलिए हो रहा है कि इस मेले के साथ इस संकिसा का भी बौद्ध तीर्थाटन के रूप में विकास हो। अधिकारियों को कहा कि इस पर कार्ययोजना बनाये। गौतमबुद्ध नगर से सारनाथ के रूट मैप में संकिसा को भी जोड़ा जायेगा।

Tags: cm yogifarrukhabad newsup newsup samacharYogi Adityanath Arogya MelaYogi Adityanath latest newsYogi Adityanath message to Mafiayogi adityanath newsyogi adityanath videoYogi in Farrukhabadयोगी आदित्यनाथसीएम योगी
Previous Post

उद्धव सरकार ने घटाई फडणवीस और राज ठाकरे की सुरक्षा, बीजेपी आग बबूला

Next Post

मुरादनगर की घटना योगी सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण : संजय सिंह

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
Next Post
जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

मुरादनगर की घटना योगी सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

कंफर्म: Redmi Note 15 5G में मिलेगा ये तगड़ा प्रोसेसर, इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Redmi Note 15 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा ये तगड़ा प्रोसेसर

16/12/2025
hariyali tikki

ब्रेकफास्ट रेसिपी में बनाए फटाफट हरियाली टिक्की, ये है रेसिपी

22/12/2021
Bundelkhand

कभी उपेक्षित रहा बुंदेलखंड अब बनेगा यूपी के विकास का आधार

15/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version