• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में चालक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
15/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
dead body

dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में गुरुवार को एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के ट्रक के अंदर पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वन अप मोटर्स वर्कशॉप में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक ट्रक चालक हरियाणा से कार के पुर्जे लेकर पहुंचा, लेकिन वन अप मोटर्स वर्कशॉप के चौकीदार ने उसे सुबह 9.30 बजे के बाद ही गेट खुलने पर अंदर आने की बात कहकर उसे गेट नंबर 2 के सामने रुकने को कहा। जिस पर ट्रक चालक ने अपनी गाड़ी वर्कशॉप के गेट नंबर 2 के सामने खड़ी कर दी और उसी के केबिन के अंदर लेट गया। बाद में करीब 10 बजे जब वर्कशॉप के अन्य कर्मचारी वर्कशॉप खुलने पर ट्रक चालक को गाड़ी अंदर लाने के लिए बुलाने पहुंचे, तो कई बार आवाज लगाने के बाद भी ट्रक चालक ने कोई हरकत नहीं की। उसके शरीर से कोई हरकत ना होते देख वर्कशॉप के कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को बताया।

घरेलू विवाद से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी पर लगा आरोप

बाद में वर्कशॉप के जनसंपर्क अधिकारी राधेश्याम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक का दरवाजा खोल कर देखा तो उसके अंदर ट्रक चालक मृत अवस्था में पड़ा मिला।

पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की जेब से मिले पहचान पत्रों के आधार पर उसकी पहचान आजमगढ़ जिले के वरदहा थानान्तर्गत सोहली निवासी रामऔतार (32) के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रक चालक की मौत किन कारणों से हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

मायके में रह रही पत्नी को कॉल कर दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Next Post

बहन से छेड़छाड़ के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, भाई ने लगाई आग, बहन ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Amit Shah
Main Slider

संसद आ रहा हूं, फिर कौन भाग रहा है?, अमित शाह ने विपक्ष को दी चर्चा की चुनौती

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

12/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Next Post
fire

बहन से छेड़छाड़ के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, भाई ने लगाई आग, बहन ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

कोरोना संकट से योगी सरकार के हाथ पांव फूले हुए : अखिलेश

22/04/2021
Nikay Chunav

Nikay Chunav: आजमगढ़ में पकड़े गए छह फर्जी वोटर, एफ़आईआर दर्ज

11/05/2023
Australia India Test Series

पृथ्वी शाॅ के खाता न खोलने से लेकर विराट कोहली के रन-ऑउट तक

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version