• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Thug arrested

Thug arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गुडंबा पुलिस ने आज खाड़ी देश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। हालांकि, गिरोह का सरगना विशाल और एक महिला समेत तीन अभी भी फरार हैं। अन्य जालसाजों की गिर तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। तीनों बेरोजगारों ने गुडंबा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर गुडंबा फरीद अहमद ने बताया कि गिरोह के सदस्य शुभम श्रीवास्तव को आज गिर तार किया गया है। गिर तार आरोपी सुलतानपुर कादीपुर का रहने वाला है। वह यहां बीकेटी के नबी कोट नंदना में किराए पर रह रहा था। गिरोह का मु य आरोपित विशाल विजयंत खंड गोमतीनगर का रहने वाला है।

उसने शुभम, अनूप सिंह और आकांक्षा शुक्ला के साथ मिलकर मुंशी पुलिया स्थित प्राइम प्लाजा में आफिस खोल रखा था। विशाल ने लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर काफी प्रचार प्रसार भी किया था। प्रचार प्रसार देखकर झांसे में सोनू खरवार और उमेश निवासी कुशीनगर पडऱौना, शिवशंकर निवासी फतेहपुर बिंदकी जफरगंज आ गए। जानकारी के लिए फोन करने पर रिसेप्शनिस्ट महिला ने मीठी बातें कर शिकार को फंसा लिया।

सोमनाथ भारती की सशर्त जमानत अर्जी मंजूर, देश छोड़कर जाने पर लगी पाबंदी

फिर सरगना विशाल ने साथी शुभम के साथ मिलकर तीनों को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। तीनों के पासपोर्ट ले लिए। वीजा बनवाने के नाम पर पहले तीनों से 60-60 हजार रुपये लिए। उसके बाद प्रत्येक से मेडिकल के नाम पर 30 हजार रुपये और कोविड जांच के नाम पर 18 हजार प्रत्येक से लिए। उसके बाद उन्हें फर्जी वीजा थमा दिया।

एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला फर्जीवाडा

इंस्पेक्टर फरीद अहमद के मुताबिक, कंपनी के जालसाज विशाल और शुभम ने सोनू खरवार, उमेश और शिवशंकर को कहा कि वह अपना बैग लेकर विदेश जाने के लिए चार जनवरी को अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर काफी देर तक खड़े रहें पर विशाल और शुभम नहीं पहुंचे। उन्हें फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ मिले। इसके बाद ठगी की आशंका होने पर एयरपोर्ट पर वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके बाद पीडि़तों ने गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद उनके यहां भी संपर्क किया। जालसाजों की तलाश शुरू की गई। जिसमें शुभम मिल गया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

सोमनाथ भारती की सशर्त जमानत अर्जी मंजूर, देश छोड़कर जाने पर लगी पाबंदी

Next Post

चार मंडलायुक्त, दो जिलाधिकारी सहित 15 आईएएस के तबादले

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
Transfer

चार मंडलायुक्त, दो जिलाधिकारी सहित 15 आईएएस के तबादले

यह भी पढ़ें

Altaf Ahmed Shah

तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी नेता अल्ताफ अहमद शाह का निधन

11/10/2022
Shaun Pollock

शॉन पोलाक ने चुने IPL 2020 के पांच बेस्ट गेंदबाज

16/11/2020
Thalapathy Vijay

थलापति विजय ने लोकसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर राहुल गांधी को दी बधाई

27/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version