• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम का किसान आंदोलित है मगर पूर्वांचल का किसान मजदूर है : लल्लू

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और सड़क पर उतर कर राजनीति करने की रणनीति के जरिये उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन वापस पाने की जद्दोजहद में जुटी कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ग्रामीण इलाकों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

देश की राजनीति की दिशा तय करने वाले इस राज्य में दो दशकों से अधिक समय से हाशिये पर टिकी कांग्रेस ने बदलते परिदृश्य में ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत करने की बीड़ा उठाया है। इसके लिये पार्टी पिछले करीब दो महीने से संगठन सृजन अभियान संचालित कर रही है। अभियान के तहत ब्लाक और पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही है। पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य ग्रामीण अंचलों में कार्यकर्ताओं का बड़ा नेटवर्क तैयार करना है जिसके जरिये न सिर्फ पंचायत बल्कि विधानसभा चुनाव में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराने के साथ सत्ता पर काबिज होना है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को कहा “ हमारी सबसे बडी चिंता गांवों में कार्यकर्ता का नहीं होना था जो नेटवर्क आज खड़ा हो चुका है। संगठन सृजन अभियान के जरिये हम प्रदेश के सभी तहसील,ब्लाक और पंचायत में पहुंचेगे। इस दिशा में 62 फीसदी ब्लाकों तक पार्टी पहुंच चुकी है जबकि बचा हुआ काम महीने के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा। ”

नौ दिन से लापता महिला का मिला कंकाल, पति व ससुर गिरफ्तार

उन्होने कहा “ दलित कांग्रेस,यूथ कांग्रेस,एनएसयूआई,महिला कांग्रेस समेत सभी फ्रंटल गांव गांव मोहल्ले टोले लगे हुये है। सड़क पर भी कांग्रेस पार्टी नम्बर एक की भूमिका है। विपक्ष की भूमिका का सही निर्वहन हम ही कर रहे हैं। हमारी चिंता ग्रामीण अंचलों में खुद को एक बार फिर खड़ा करना था जिस पर हम काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि सशक्त रूप से हम खडे हो जायेंगे। कांग्रेस आज कार्यकर्ता आधारित पार्टी बन चुकी है।”

श्री लल्लू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक स्तर पर 1100 से 1500 लोग जुड़ रहे है। हाल ही में उन्होने आजमगढ़ के सरायमीर और मुबारकपुर के अलावा जौनपुर में सभा की जिसका रिस्पांस जबरदस्त रहा है। ग्रामीण इलाकों में पार्टी के पक्ष में करंट अच्छा है। संपर्क और संवाद की इस नीति से नीचे तक का कार्यकर्ता खड़ा हो जायेगा। जब हम नीचे जाते है तो प्रत्याशी भी मिलते हैं,आदमी भी मिलते है और कार्यक्रम भी मिलता है। अभी पार्टी चुनाव के लिये नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी है।

कृषि कानून के विरोध में किसानो के आंदोलन को सही बताते हुये उन्होने कहा कि कृषि भारत की सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। कृषि की जो नीति किसानो के हित में नहीं बनेगी,उसका जुडाव किसानों से नहीं होगा। एक व्यावहारिक नीति बनायी जाती है और एक कागजी नीति बनायी जाती है। केन्द्र सरकार की नीति किसानों के प्रति व्यवहारिक नहीं है। वास्तव में सरकार की नीयत साफ नही है। किसानो की आय दो गुना करने का वादा करने वाली मोदी और योगी सरकार के कार्यकाल में गन्ने का दाम दस गुना नीचे आ गया जबकि यूरिया के दाम में बढोत्तरी हाे गयी। डीजल और बिजली के दामों में भी इजाफा हुआ। पहले 700 रूपये में निजी ट्यूबवेल का लाइसेंस मिलता था जबकि आज 3000 से 3500 रूपये तक का बिजली का बिल आ रहा है।

नाइट्रो डायनेमिक्स झांसी में करेगी 600 करोड़ का निवेश, एक हजार लोगों को देगी रोजगार

उन्होने कहा कि उनकी सरकार आने की दशा में इन्ही चीजों पर नियंत्रण किया जायेगा। नालों का जो जाल है। उसका पुनरूद्धार करेंगे। पानी सही समय पर मिले। इसकी व्यवस्था करेंगे। किसानो की गोष्ठयां कागजों में हो रही है। उन्होने कहा कि यह सही है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानो को नये कृषि कानून के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और यही कारण है कि संगठन सृजन अभियान के तहत संपर्क संवाद कार्यक्रम की शुरूआत वह कृषि बिल से करते है और इस बिल के नफा नुकसान की बारीकी से व्याख्या करते हैं।

श्री लल्लू ने कहा “ धीरे धीरे लोग कृषि कानून के बारे में जानने लगे है। अभियान का यह भी एक हिस्सा है। बिहार और पूर्वाचल का किसान, किसान नहीं है बल्कि मजदूर है जो बैंक और साहूकार के कर्ज से दबा हुआ है। वह खुद बोता है खुद काटता है खुद गिराता है, खुद खाता है और खुद बेचता है। पश्चिम और हरियाणा में मंडिया है। यह मंडियां खत्म हो जायेगी तो उनका काराेबार खत्म हो जायेगा। उनके फार्म खत्म हो जायेंगे और उनके बेटे बेटियों का भविष्य खत्म हो जायेगा। हम दो लाख का गन्ना काटते है वह दो करोड़ का गन्ना काटते है। हम दस हजार का धान बोते है वह दस करोड का धान बोते हैं। पश्चिम और पूर्वांचल के किसान में फर्क दिख रहा होगा। पश्चिम का किसान आंदोलित है मगर पूर्वांचल का किसान मजदूर है। इसलिये यह सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। ”

राम मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य शुरू, खोदे जा रहे हैं 50 फुट गहरे गड्ढे

पार्टी में गुटबाजी की संभावनाओ को नकारते हुये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। चुनौतियां तब तक थी जब तक जिम्मेदारी नहीं दी गयी थी। सबके पास जिम्मेदारी है। सभी का प्रयास है कि वे पार्टी को सरकार में वापस ले आये। इसके चलते गुटबाजी की संभावना न के बराबर है। हम संगठन पर विशेष फोकस दे रहे हैं। आलाकमान इस दिशा में खुद लगा हुआ है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खुद संवाद कर रही है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और लक्ष्य पर हर हाल में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। सब मेहनत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले दो दशकों के दौरान कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में पतन के लिये बड़े नाम वाले नेताओं की महत्वाकांक्षा, अनुशासनहीनता और संगठन के प्रति उदासीन रवैये को जिम्मेदार माना जाता रहा है। पार्टी को विषम हालात से उबारने के लिये हालांकि समय समय पर पार्टी आलाकमान ने कुछ कदम उठाये मगर नतीजा आशा के अनुरूप नहीं रहा। हालांकि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तर प्रदेश का प्रभार संभालने और प्रदेश की कमान अजय कुमार लल्लू को सौंपने के बाद पार्टी प्रदेश की राजनीति में फिर से अपने पांव जमाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।

Tags: aajy kumar lallucongressup news
Previous Post

कांग्रेस के लिए खुद उसके राजकुमार बोझ बन गए हैं : सुशील

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की सोच से बदल रही गरीबों की जिंदगी : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
Yogi Adityanath

प्रधानमंत्री मोदी की सोच से बदल रही गरीबों की जिंदगी : योगी

यह भी पढ़ें

Lipstick

गर्मियों में ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स, हर स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

10/07/2026
R. Rajesh Kumar

देहरादून को जाम से राहत देने की तैयारी, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

07/05/2026
Katchatheevu island

‘कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं कर सकते’, श्रीलंका को कच्चातिवु द्वीप सौंपने पर पीएम मोदी ने बोला हमला

31/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version