• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कासगंज अपहरण और हत्या कांड: पुलिस एंकाउंटर में एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम, ख़ास खबर
0
Kasganj kidnapping and murder case

Kasganj kidnapping and murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक 10 साल के मासूम लोकेश के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में गुरुवार तड़के मुठभेड़ में एक अपहरणकर्ता अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। बाकी दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, कासगंज में 18 जनवरी 2021 को एक 10 साल के मासूम लोकेश के अपहरण और फिर हत्या कर दिए जाने के मामले में आज सुबह कासगंज पुलिस ने एक अपहरणकर्ता अजय को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अजय के पैर में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जबकि इस मामले में अभी भी दो अन्य आरोपी फरार हैं।

अपहृत मासूम की निर्मम हत्या, अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी 40 लाख की फिरौती

मासूम के दिन दहाड़े अपहरण और हत्या से मासूम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अपहरण के बाद हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

यह पूरा मामला कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव पिथनपुर का है। यहां 10 वर्षीय लोकेश 18 जनवरी को सुबह अपने घर से खेलने के लिए एक मंदिर की तरफ गया था जहां से उसका अपहरण कर लिया गया। उसके बाद परिजनों ने उसको बहुत ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका । जब पीड़ित इसकी शिकायत थाने लेकर बुधवार को पहुंचे तो पुलिस ने मामले की जांच करने का वायदा करके यह कहकर टरका दिया कि मामले की जांच करेंगे और उसके बाद उसकी जानकारी करेंगे।

विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, पति-पत्नी के पास आय से 924 गुना संपत्ति होने का आरोप

बुधवार को उस समय पुलिस प्रशासन और परिजनों में हडकंप मच गया जब एक व्यक्ति द्वारा मासूम बच्चे को 40 लाख रुपये की फिरौती लेकर छोड़ने का परिजनों के पास फोन आया। अपहरणकर्ताओं ने फोन पर कहा था कि यदि 40 लाख रुपए के लेकर नहीं आए तो मासूम की हत्या कर फेंक दिया जाएगा। आखिर उन्होंने लोकेश की हत्या कर दी।

पुलिस यदि 18 जनवरी को लोकेश के अपहरण होने के तुरंत बाद ही सक्रिय हो जाती तो लोकेश को सकुशल मुक्त कराया जा सकता था। लेकिन पुलिस कल 40 लाख की फिरौती का फोन आने के बाद सक्रिय हुई और तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इधर, मृतक लोकेश की मां देवकी देवी चीख चीख कर कह रही है कि गांव के ही राम बहादुर,राज बहादुर, नरेश,जोड़ीदार और भोला उर्फ अर्जुन ने धमकी दी थी और ये ही जिम्मेदार हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली से भी लोकेश के परिजन काफी निराश हैं।

Tags: kasganj crime newsKasganj kidnappingkidnaapingMurder CasePolice Encounterup news
Previous Post

विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, पति-पत्नी के पास आय से 924 गुना संपत्ति होने का आरोप

Next Post

ज्वेलरी शॉप से 6 करोड़ की चोरी, पीपीई किट पहनकर घुसा था चोर

Writer D

Writer D

Related Posts

Indian Air Force AN-32 aircraft crashes at Jorhat airbase
असम

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

13/06/2026
President Murmu
Main Slider

देहरादून आईएमए: POP में पहली बार शामिल हुईं 9 महिला अफसर, राष्ट्रपति ने ली सलामी

13/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
Main Gate
Main Slider

बरकत में रुकावट बनती है मुख्य द्वार पर की गई ये गलती

13/06/2026
Kitchen
Main Slider

रसोई में इस दिशा में लगवाएं खिड़की, घर आएगी सुख-शांति

13/06/2026
Next Post
Theft wearing PPE kit

ज्वेलरी शॉप से 6 करोड़ की चोरी, पीपीई किट पहनकर घुसा था चोर

यह भी पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने लिखा- हर चीज से ऊपर वफादारी है

10/08/2020
सुशांत केस Sushant case

भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर सुशांत सिंह राजपूत ने गाया था भजन

15/08/2020
cm dhami

सीएम धामी ने चम्पावत भोजन माता प्रकरण पर दिए जांच के आदेश

24/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version