• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपहृत छात्र को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Desk by Desk
24/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
kidnapping
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में शनिवार को कोचिंग में पढऩे जा रहे इंटरमीडिएट के छात्र को कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर रास्ते से अगवा कर लिया। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद छात्र के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गये। आनन-फानन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

छात्र अगवा होने की सूचना पाकर पुलिस के भी हाथ पाँव फूल गये। पुलिस ने पीडि़त परिजनों से पूछताछ करने के बाद छात्र की खोजबीन शुरू कर दी। हालाकि पुलिस ने छात्र के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर 3 घंटे बाद उसे नाका इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। जबकि कार सवार बदमाश कार सहित मौके से फरार हो गए।

विधुत विभाग की टीम पर नशेड़ी ने किया हमला, ईंट से फोड़ा सिर

सरोजनीनगर के गौरी विहार कॉलोनी निवासी प्रभात कुमार का बेटा मानस (18) इंटरमीडिएट का छात्र है। प्रभात कुमार के मुताबिक मानस शनिवार अपराहन करीब 3:30 बजे घर से पास में ही हाइडल कॉलोनी स्थित एक कोचिंग में पढऩे जा रहा था। तभी कोचिंग से कुछ दूरी पर पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसको मारपीट कर कार में डाल लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के कुछ देर बाद छात्र के पिता के पास मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें मानस को अगवा करने की बात लिखी थी। यह मैसेज देखने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई और उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। छात्र के अगवा होने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए और पुलिस आनन-फानन पीडि़त परिजनों के पास पहुंची। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया।

ओलेक्स पर युवक हुआ ठगी का शिकार, स्कूटी की डेलीवेरी के लिए मांगे इतने रुपए

छानबीन के दौरान पुलिस ने छात्र मानस के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन ट्रेस की तो पुलिस को उसकी लोकेशन नाका इलाके में मिली। बाद में सरोजनीनगर थाने के उपनिरीक्षक आजाद यादव और उनकी टीम ने अगवा छात्र मानस को शाम करीब साढ़े 6 बजे नाका इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। जबकि कार सवार बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि छात्र अभी तक पूछताछ में कुछ नहीं बता सका है।

लिव इन रिलेशन में रह रहे बीडीएस छात्र ने की आत्महत्या, इस दिन होनी थी शादी

पूछताछ के दौरान सिर्फ छात्र ने कार सवार 4 बदमाशों द्वारा अगवा किये जाने की बात बताई है। फिलहाल पुलिस इस घटना को संदिग्ध बताते हुए अन्य जानकारी के लिए उससे पूछताछ कर रही है। वहीं बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Tags: crime newshindi newslatest newslucknow crimeLucknow Newsnews in hindipolice recovered kidnapped studentup news
Previous Post

विधुत विभाग की टीम पर नशेड़ी ने किया हमला, ईंट से फोड़ा सिर

Next Post

सोने की चमक अपने पिछले उच्च स्तर से 800 रुपए तक हुई कमजोर

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
gold silver price

सोने की चमक अपने पिछले उच्च स्तर से 800 रुपए तक हुई कमजोर

यह भी पढ़ें

suresh rana

योगी सरकार ने 1,33,100 करोड़ गन्ना किसानों को किया भुगतान : सुरेश राणा

29/04/2021
Ishita Dutta

मम्मी बनने वाली हैं अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी, शादी के 6 साल बाद सुनाई गुड न्यूज़

17/03/2023

वास्तु शास्त्र: घर में फिश एक्वेरियम रखना चाहते हैं तो रखें इस बातों का ध्यान

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version