• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डकैती में फरार शातिर अपराधी सलमान साथियों समेत गिरफ्तार, असलहे व कार बरामद

Writer D by Writer D
30/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने डकैती केस में फरार चल रहे शातिर अपराधी सलमान खान उर्फ चिकना को उसके गैंग के चार सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया है। सलमान पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सलमान के साथ गिरफ्तार किये गये उसके साथियों में मो. इरफान निवासी सरौली, थाना कोहडौर, प्रतापगढ़, अब्दुल सलीम खॉ निवासी चिलबिला, थाना कोतवालीनगर, प्रतापगढ़, अंसार अहमद निवासी रामापुर, विजरा, पोस्ट कोहडौर, थाना कोहडौर, प्रतापगढ़ और जुबैर अली उर्फ सोनू निवासी नहवइया छितपालगढ़, थाना मान्धाता, प्रतापगढ़ हैं।

इनके पास से पिस्टल (.32 बोर), 2 कारतूस, तमन्चा (315 बोर), कारतूस, 4 देशी बम, कार यूपी-72-बीए-1250, 6 मोबाइल, 5 आधार कार्ड, 4 पैन कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 2 डीएल और 4680 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

कैंप लगाकर श्रमिकों का हुआ पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एसटीएफ की टीम फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सुरागरसी कर रही थी कि इस दौरान सूचना मिली कि प्रतापगढ़ से डकैती के केस में फरार चल रहा 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित शातिर ट्रक लुटेरा पुन: लूट की फिराक में महरूपुर हाईवे पुलिया के नीचे एकत्र होकर अपने 4 साथियों के साथ योजना बना रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। पुलिस टीम ने मुठभेड़ में अभियुक्तों  को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त सलमान खान उर्फ चिकना ने बताया कि 22 अगस्त 2020 की रात्रि में मैंने अपने साथियों नन्हें उर्फ इस्तियाक, सहबान, कलीम, मो. तबसीर उर्फ तफ्सीर व साहिल के साथ मिलकर एक सरिया लदे टेलर को लूट लिया था, जिसमें मो. तबसीर उर्फ तफ्सीर व हमारे अन्य दो साथी टेलर व माल के साथ पकड़े जा चुके हैं।

CRPF जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोलियां, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

वह इस केस में फरार चल रहा था। उसने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ नागपुर, महाराष्ट्र, इन्दौर आदि शहरों में ग्राहक सेट करके उनकी मॉग के अनुसार लूट करते थे।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

सट्टा माफियाओं के हौसले बुलंद, पोस्टर लगाकर दी पुलिस को खुली चुनौती

Next Post

बैंक चेस्ट 4.25 करोड़ के गबन केस में आरोपियों को भेजा नोटिस, सीबीआई करेगी पूछताछ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
Guava Scam

बैंक चेस्ट 4.25 करोड़ के गबन केस में आरोपियों को भेजा नोटिस, सीबीआई करेगी पूछताछ

यह भी पढ़ें

covid helpline

यूपी बीजेपी ने जारी किया कोरोना हेल्पलाइन, कोई भी कर सकता है संपर्क

21/04/2021
cm yogi

योगी सरकार का बड़ा फैसला, सभी 75 जिलों में तैनात किए नोडल अफसर

15/05/2021
Love Jihad

प्रेम जाल में फंसाकर की शादी, फिर कराया धर्म परिवर्तन, आरोपी गिरफ्तार

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version