Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

बेखौफ बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाए नकदी और जेवरात, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में बेखौफ बदमाश घर का ताला तोड़कर नगदी समेत जेवरात और घरेलू सामान पार कर भाग निकले। पीडि़त की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी जानकीपुरम ने बताया कि आयुष बिहार फेज 1 निवासी नितिन दुबे रहते हैं। 27 जनवारी की नितिन घर में ताला लगाकर अपनी मां और छोटे भाई से मिलने मु बई गया था। 28 जनवरी को स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है।

बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

सूचना पाकर पीडि़त राजधानी अपने घर पहुंच गया। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा पड़ा है और अन्दर सामान अस्त-व्यस्त है। चोरी की आशंका होने पर पीडि़त ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर ली है।

पीडि़त ने बताया कि अज्ञात बदमाश उनके घर से हजारों रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान पार कर भाग निकले हैं।

Related Articles

Back to top button