• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेखौफ बदमाशों ने एटीएम मशीन काटकर पार की नकदी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
atm robbery

atm robbery

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विभूतिखण्ड इलाके में बेखौफ बदमाश मंगलवार की देर रात पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन काट कर नगदी पार कर भाग निकले। बुधवार सुबह एटीएम बूथ पर पहुंचे गार्ड ने मामले की सूचना बैंक मैनेजर को दी। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी विभूतिखण्ड ने बताया कि सहारा अस्पताल के सामने विजय लक्ष्मी का प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बूथ है। मंगलवार रात्रि का गार्ड अनन्त कुमार तिवारी बूथ खुला छोड़कर घर चला गया था। बुधवार सुबह गार्ड वापस ड्यूटी पर लौटा था। बूथ में लगी मशीन को कटा देख उसके होश उड़ गए। मशीन में लोड की गई रकम भी गायब थी। गार्ड ने मामले की जानकारी पीएनबी के शाखा प्रबंधक मोहन प्रसाद को मामले की सूचना दी।

फरार चल रहे वांछित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

मौके पर स्थानीय पुलिस समेत बैंक प्रबंधक पहुंच गए। थाना प्रभारी के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने कटर या फिर छेनी हथौड़ी से एटीएम मशीन को काटा है। जिसके बाद कैसेट में लोड 56 सौ रुपये पार कर भाग निकले हैं। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उखाड़ ले गए कैमरे भी

बदमाश शातिर किस्म के हैं। एटीएम मशीन काट कर चोरी करने के बाद बदमाशों ने शिनाख्त होने के डर से बूथ में लगे कैमरे भी तोड़ दिए हैं। बदमाश कैमरे और डीवीआर भी पार कर भाग गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

डेढ़ साल से फरार चल रहा इनामी अपराधी गिरफ्तार, 75 लाख की अवैध शराब हुई थी बरामद

फिंगर प्रिंट एक्सपर्टों ने लिए नमूने

एटीएम मशीन काट कर चोरी की सूचना पाकर पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के साथ डॉग स्क्वायड व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ बुलाये गये। खोजी श्वान घटना स्थल की पड़ताल करने के बाद कुछ दूर जाकर रूक गया। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्टों ने घटना स्थल से नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

Tags: Lucknow News
Previous Post

खाना बनाते समय छोटे सिलेण्डर में हुआ विस्फोट, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

Next Post

सभी विभाग कर संग्रहण के लिए मिशन मोड में कार्य करें : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘मैं सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूं’, श्रद्धा दुबे ने वीडियो में क्या कहा?

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

फांसी का फैसला सुनाते ही डस्टबिन में फेंका पेन, चर्चा में जज अरविंद मिश्रा

15/10/2026
Main Slider

काशीपुर में BJP का मंथन, CM धामी और बीएल संतोष ने की शिरकत

15/10/2026
Muskan Rastogi-Sahil
उत्तर प्रदेश

अब कैदी नंबर 395-396 से पहचाने जाएंगे साहिल-मुस्कान, जेलर ने बताया हाल

15/10/2026
क्राइम

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

15/10/2026
Next Post
Shivraj Chauhan

सभी विभाग कर संग्रहण के लिए मिशन मोड में कार्य करें : शिवराज

यह भी पढ़ें

Jharkhand Assembly Elections

नीतीश की JDU के साथ मिलकर झारखंड में लड़ेगी BJM, सरयू राय ने किया ऐलान

14/07/2024

सुरक्षाबलों ने जैश कमांडर सहित चार आतंकियों को किया ढेर, एक को पकड़ा जिंदा

12/03/2022
Share Market

शेयर बाजार में आई सुस्ती, सेंसेक्स भी लुढ़का

25/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version