• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मैं सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूं’, श्रद्धा दुबे ने वीडियो में क्या कहा?

Desk by Desk
15/10/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ में केवल अंडरवियर में कारोबारी शिवा शर्मा के अपार्टमेंट से गिरकर मरने और फ्लैट से सेक्स टॉयज समेत आपत्तिजनक वस्तुओं का राज अब खुद खोलने को मॉडल श्रद्धा दुबे बेकरार है। पुलिस का शिकंजा कसने पर उसने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। बुधवार को ही पुलिस ने उसका पीछा करते हुए नेपाल बार्डर पर उसकी कार बरामद की थी। उसके पीछे दस टीमों को लगाया है और 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पिछले हफ्ते अपार्टमेंट से गिरकर कारोबारी की मौत के बाद वह फरार हो गई थी। कारोबारी का शव केवल अंडरवियर में मिला था। पुलिस को श्रद्धा के फ्लैट से सेक्स टॉयज, शक्तिवर्धक नशीली दवाएं और कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं। इसके बाद श्रद्धा के साथ उसकी बहन पर कारोबारी की हत्या का केस दर्ज किया गया था।

श्रद्धा का वीडियो बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उसने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि किसी नेता अथवा अधिकारी के साथ मेरा नाम न जोड़ा जाए। अगर कोई मेरे साथ इंस्टाग्राम पर जुड़ा है तो ऐसा नहीं है कि मेरा उससे कोई कनेक्शन है। मेरे बारे में अफवाह न फैलाएं। श्रद्धा ने कहा कि वह खुद पुलिस के पास जाकर पूरी घटना की सच्चाई बताना चाहती है। शिवा शर्मा कांड से संबंधित जो भी सच है वह सब बताना चाहती है। उसने दावा किया कि शिवा की हत्या नहीं हुई थी। उसने आत्महत्या की थी। हालांकि आत्महत्या के कारणों पर कुछ नहीं बोली।

बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल से संदिग्ध हालात में गिरकर शुक्रवार रात चिकन कारोबारी व कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा अलीगंज कपूथला में रहते थे। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने, सिगरेट से जलाने समेत कई आरोप लगाए थे। शिवा एक साल से मॉडल के साथ लिव इन में रह रहे थे। मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

शिवा को धमकाने का श्रद्धा का ऑडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने श्रद्धा की कॉल डिटेल की पड़ताल की तो राजधानी के कई नामचीन लोगों के नंबर मिले। इसी के बाद श्रद्धा के बिल्डरों, नेताओं, अधिकारियों से कनेक्शन की बात सामने आई थी।

सिगरेट-शराब देर से लाने पर देती थी शिवा को गालियां

मॉडल श्रद्धा ने कारोबारी शिवा शर्मा को कैद करके रखा था। वह अफसरों और नामचीन हस्तियों से संपर्क होने का हवाला देकर बात-बात पर उसे धमकाती थी। सिरगेट-शराब लाने में जरा सी देरी होने पर जेल भेजने की धमकी देती थी। दोस्तों-मां व परिवारीजनों से मिलने पर भी प्रतिबंध लगा रखा था।

बुधवार को इससे जुड़ा वायरल आडियो चर्चा का विषय बना है। हिन्दुस्तान वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता। इसमें सिगरेट लेने गए शिवा के देर तक न पहुंचने पर श्रद्धा फोन कर उससे कहती है कि शिवा तुम्हे पार्टी करने का बहुत शौक है न, अब तुम जेल में पार्टी करोगे। तुमने मुझे ट्रिगर कर दिया है। अब तुम्हारी शिकायत…सर से करूंगी और तुम जेल में अब पार्टी करना।

शिवा की डायरी में छिपे हैं श्रद्धा के काले कारनामे

शिवा की मां रंजना ने बताया कि बेटा डायरी लिखता था। बेटे की डायरी में श्रद्धा के काले कारनामों का चिट्ठा है। पुलिस उस डायरी के तथ्यों की जांच करे। उससे बहुत से रहस्य श्रद्धा और उससे जुड़े लोगों के बारे में उजागर होंगे। पुलिस उस डायरी के तथ्यों को विवेचना में शामिल करें।

नेपाल बार्डर पर बहराइच से कार बरामद

वारदात के बाद श्रद्धा अपनी बहन, ड्राइवर और एक दोस्त के साथ बहराइच भागी। वहां नेपाल बार्डर रुपईडिहा में स्थित कस्टम कार्यालय की पार्किंग में उसकी एसयूवी बुधवार को खड़ी मिली। तफ्तीश में पता चला कि एसयूवी 10 अक्तूबर को खड़ी की गई थी। इसके बाद श्रद्धा उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर और एक दोस्त चारों लोग कहीं चले गए थे। श्रद्धा के दोस्त ने दो दिन का पार्किंग का किराया जमा किया था।

पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि कस्टम कार्यालय के पास स्थित शुक्ला पार्किंग में 10 अक्टूबर की सुबह दो महिला समेत चार लोग पहुंचे थे। दो दिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी कोई एसयूवी लेने नहीं पहुंचा। इस दौरान तफ्तीश में लगी हजरतगंज पुलिस को सीसी फुटेज के माध्यम से श्रद्धा की कार को सीतापुर के रास्ते बहराइच जाने की सुराग लगा। पुलिस टीम बहराइच पहुंच गई। कार पर अंकित नंबरों की पड़ताल में श्रद्धा दुबे का नाम सामने आया है। हत्यारोपी की कार बरामदगी व उसके बहन संग नेपाल भागने की खबर पर लखनऊ पुलिस भी रुपईडीहा पहुंची।

ओवरस्पीडिंग की भी शौकीन, हो चुके हैं तीन चालान

लखनऊ। मॉडल श्रद्धा दुबे को एसयूवी से तेज रफ्तार सफर की शौकीन है। नेपाल सीमा से बरामद एसयूवी यूपी-32-क्यूक्यू-0111 के तीन चालान सिर्फ ओवरस्पीडिंग के हैं। इन तीनों चालान की भरपाई तक नहीं की गई है। परिवहन विभाग की साइड पर पेंडिंग हैं। नेपाल सीमा स्थित पार्किंग स्थल से बुधवार को बरामद एसयूवी यूपी-32-क्यूक्यू-0111 श्रद्धा दुबे के नाम से पंजीकृत है। आरटीओ कार्यालय के अनुसार एसयूवी 25 मई 2025 को पंजीकृत है।

14 अप्रैल 2026 को यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीडिंग में 2000 रुपये का चालान आगरा ट्रैफिक पुलिस ने किया। 08 अगस्त 2026 को यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीडिंग में 2000 रुपये का मथुरा ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया। 100 की अधिकतम स्पीड यहां निर्धारित है। इनकी गाड़ी 123 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ रही थी।

Tags: crime newslucknow crime news
Previous Post

फांसी का फैसला सुनाते ही डस्टबिन में फेंका पेन, चर्चा में जज अरविंद मिश्रा

Next Post

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले पहुंचे लखनऊ

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
Next Post

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले पहुंचे लखनऊ

यह भी पढ़ें

voilence of ceasefire

पुंछ मे पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में 3 नागरिकों की मौत

17/07/2020
atal pension yojana

अटल पेंशन योजना में 40 लाख से अधिक लोगों का कराया पंजीकरण

25/11/2020
murder

डबल मर्डर से सहमा प्रयागराज, ईंट-पत्थर से कुचकर मां-बेटे की निर्मम हत्या

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version