• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल मर्डर से सहमा प्रयागराज, ईंट-पत्थर से कुचकर मां-बेटे की निर्मम हत्या

Writer D by Writer D
13/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संगमनगरी प्रयागराज जनपद में मां और बेटे की निर्मम हत्‍या कर दी गई। शनिवार की रात में वारदात को अंजाम दिया गया। ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है।

रविवार सुबह गांव की एक लड़की दूध लेने आई तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। वारदात के पीछे जमीन का विवाद बताया जाता है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सरायदीन गांव की रहने वाली धर्मा देवी (55) के तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र जगजीवन अपने परिवार के साथ दूसरे गांव सिकंदरपुर में रहता है। वहीं उसके दो पुत्र सुरेंद्र पासी उर्फ टिडू (22) व सबसे छोटा महेंद्र उसके साथ रहते थे।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.16 करोड़ के पार, 16 लाख से अधिक की मौत

शनिवार रात महेंद्र एक बरात में चला गया था। घर में धर्मा और सुरेंद्र थे। खाना खाकर दोनों बरामदे में सो रहे थे। देर रात हमलावरों ने दोनों की ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।

गांव की एक बालिका धर्मा देवी के यहां गाय का दूध लेने पहुंची तो दोनों की खून से लथपथ शव देख पड़ोस के एक युवक को बताया। वह मौके पर पहुंचा और दोनों की लाश देखकर महेंद्र को फोन कर जानकारी दी। खबर पाकर महेंद्र घर पहुंचा। तब तक वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महेंद्र ने बताया कि पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद था। आशंका है कि उसी ने हत्या की है। पुलिस ने पड़ोसी और उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन पर संदेह जताया गया है, उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Tags: crime newscrime news in hindiDouble murderLatest Uttar Pradesh News in HindiPrayagraj Newsup news
Previous Post

ऋषभ पंत ने खेली ऐसी पारी की हर कोई रह गया हैरान

Next Post

वैश्विक परिदृश्य में भारत के सामने असीमित संभावनाएं: एन चंद्रशेखरन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
chandrashekhran ani

वैश्विक परिदृश्य में भारत के सामने असीमित संभावनाएं: एन चंद्रशेखरन

यह भी पढ़ें

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ये जिला, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दो बदमाश

25/09/2021

भारत की पुरातात्विक संपदा का कोई देश नहीं कर सकता मुकाबला : प्रहलाद पटेल

12/06/2021
बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने बताया – अगर ऐसा करता तो 5,000 करोड़ रुपये तक कमा लेता

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version