• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ये जिला, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दो बदमाश

Writer D by Writer D
25/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर पुलिस ने शनिवार तड़के पैसे लेकर हत्या करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विकास सिंह एवं उसके साथी गणेश तिवारी को रामकोला क्षेत्र के टेकुआटार के पास नहर की पटरी पर घेर लिया। बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे, तो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक चला रहे विकास के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बाइक पर पीछे बैठे गणेश ने भागकर गन्ने के खेत में छिपने की कोशिश की लेकिन वह भी पकड़ा गया। दोनों के पास से पिस्टल और कारतूस मिले हैं। घायल बदमाश विकास सिंह को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्वाट टीम बदमाशों की तलाश में शनिवार तड़के कसया क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी जानकारी मिली कि पैसे लेकर हत्या करने वाले दो शातिर बदमाश कसया से रामकोला की तरफ गए हैं। स्वाट टीम रामकोला थाने को खबर कर तत्काल बदमाशों की तलाश में रामकोला रवाना हो गई। बदमाशों का लोकेशन टेकुआटार के समीप होने पर टीम ने तड़के चार बजे गांव के समीप नहर की पटरी पर दोनों को घेर लिया।

घिरते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास सिंह निवासी पिपरपाती, थाना लालगंज जिला बस्ती के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पीछे बैठा गणेश तिवारी निवासी खैरटवा, थाना रामकोला अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने कांबिंग शुरू की। लगभग आधा घंटा के बाद पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत से उसे दबोच लिया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया : पीएम मोदी

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों शातिर अपराधी हैं। पैसे लेकर हत्या करना इनका पेशा है। विकास सिंह के खिलाफ बिहार प्रांत के सिवान और गोपालगंज जनपद के अलावा यूपी के बलिया, गाजीपुर में हत्या के लगभग आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। गणेश के खिलाफ भी हत्या व हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं।

Tags: crime newskushinagar newsup news
Previous Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया : पीएम मोदी

Next Post

REET एग्जाम देने जा रहे परीक्षार्थियों की वैन और ट्रेलर में टक्कर, छह युवकों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री ‘कल्चर’ के होंगे दर्शन

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

‘सपा शासन में थी दंगों की भरमार, लगता था कर्फ्यू, आज संस्कारों से मनाए जाते हैं त्योहार’- अखिलेश पर संजय निषाद का हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश राज में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब कसाई गाय को देखकर कांपता है’… धर्मपाल सिंह का सपा पर तीखा हमला

21/09/2026
Next Post
Accident

REET एग्जाम देने जा रहे परीक्षार्थियों की वैन और ट्रेलर में टक्कर, छह युवकों की मौत

यह भी पढ़ें

massive fire

प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

03/06/2022
taragiri

INS विक्रांत के बाद दुश्मनों के छक्के उड़ाने के लिए नौसेना को मिलेगा ‘तारागिरी’

11/09/2022
uppsc result

UPPSC प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

27/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version