• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किराने व बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जल कर राख

Writer D by Writer D
05/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
fire brokeout

fire brokeout

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चौक इलाके के सुभाष मार्ग पर स्थित ध्रुव कॉम्प्लेक्स में बुधवार रात अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट की चपेट में आने से किराना व बेकरी के होल सेल की दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन की टीमों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, सुभाष मार्ग पर ध्रुव अवस्थी का कॉम्प्लेक्स है। जिसमें पांडेय गंज निवासी राजेश विरानी की किराना व बेकरी सामानों की थोक की दुकान है। बुधवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गये। रात करीब 12 बजे बिजली के मीटर के पास से चिंगारी निकली। जो दुकान के अंदर चली गई। देखते-देखते दुकान के अंदर रखा सामान सुलगने लगा। जब तक कोई समझ पाता चिंगारियां तेज लपटों में बदल गईं।

दो साल बाद धरा गया किशोरी के साथ दुराचार करने वाला आरोपी, भेजा जेल

पता चलने पर वहां सो रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गये। राजेश विरानी व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को दूर किया और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। सूचना पाकर पहुंचीं दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कामयाबी मिली।

शटर काट कर अन्दर पहुंचे फायर कर्मी

एफएसओ चौक के मुताबिक, आग लगने की सूचना पर दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकान के अंदर प्लास्टिक के थैले में पैक किये गये सामान ने आग को और भी भड़का दिया। अग्निशमन कर्मचारियों को दुकान का शटर काटना पड़ा। इसके लिए फायर मिक्स टेंडर का प्रयोग करना पड़ा। अंदर काफी धुआं होने के कारण कर्मचारियों को ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जाना पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, एफएसओ के मुताबिक कॉम्प्लेक्स में फायर फाइटिंग का इंतजाम नहीं था। इसकी जांच कराई जाएगी।

Tags: dhruv complexLucknow News
Previous Post

पुरानी रंजिश में दबंगों ने किया जानलेवा हमला, लूट का प्रयास

Next Post

सुजीत पाण्डे के हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करेगें व्यापारी

Writer D

Writer D

Related Posts

cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Next Post
Mohanlalganj trade board

सुजीत पाण्डे के हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करेगें व्यापारी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है ‘शिवशक्ति’ प्वॉइंट : योगी

26/08/2023
rupee

रुपये ने बनाया गिरावट का नया रिकॉर्ड, डॉलर के मुकाबले 82.50 तक लुढ़कने की आशंका

08/07/2022

डॉक्टर के अनुसार शरीर में मौजूद किडनी और लिवर को खराब कर देती हैं ये चीज़े

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version