• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेशकार की पत्नी की इलाज के दौरान मौत, खुद को मार ली थी गोली

Writer D by Writer D
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
brutal murder

brutal murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के बाजारखाला इलाके के टिकैतराय एलडीए, सचिवालय कॉलोनी में रहने वाले पेशकार कौशल कुमार दीक्षित की पत्नी मधु दीक्षित (50) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। उन्होंने सोमवार को खुद को गोली मार ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

बता दें कि मधु दीक्षित सोमवार की सुबह खून से लथपथ घर की छत पर पड़ी मिली थीं। रविवार की रात घर में उनकी बेटी की जन्मदिन पार्टी थी। मधु के पास पेशकार की लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी।

प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला धनंजय सिंह के मुताबिक, टिकैतराय तालाब स्थित सचिवालय कॉलोनी में कौशल कुमार दीक्षित रहते हैं। वे तहसीलदार सरोजनीनगर के पेशकार हैं। रविवार को उनकी आठ साल की बेटी ध्येया का जन्मदिन था। रात में सभी लोगों ने पार्टी मनाई जिसमें कई रिश्तेदार व परिचित भी शामिल हुए थे।

शराब माफिया ने किया पुलिस पर हमला, खून से लथपथ मिले दारोगा, सिपाही की हत्या

इसमें उन्नाव निवासी कौशल की भांजी समीक्षा और उसका पति अभिषेक भी आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह कमरे से ध्येया के रोने की आवाज सुनकर कौशल की भांजी समीक्षा पहुंची। उसने कमरे में मधु को नहीं देखा, तो आवाज लगाई।

कासगंज केस: माफियाओं पर NSA की कार्रवाई, शहीद सिपाही के परिजनों को 50 लाख और सरकारी नौकरी का आदेश

समीक्षा के मुताबिक, उसने पूरे घर में मधु को तलाशा लेकिन नहीं मिली। इस पर वह तलाश करती हुई छत पर पहुंची। जैसे ही उसने सीढ़ी का दरवाजा खोला तो सामने छत की फर्श पर गमले के पास खून से लथपथ मधु को देखकर चीख पड़ी। चीखते हुए उसने घर के अन्य लोगों को सूचना दी। आनन-फानन परिजन छत पर पहुंचे और मधु को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

उनकी हालत काफी गंभीर थी। मधु की दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक, देर शाम मधु का आपरेशन हुआ था लेकिन मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। मधु की मौत होने की सूचना पर बाजार खाला पुलिस ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मधु के सुसाइड करने के कारणों के बारे में जांच की जा रही है। इस संबंध में उसके परिवार वालों से पूछताछ की जाएगी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

स्कूली छात्रा के साथ खेत में किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Rape

स्कूली छात्रा के साथ खेत में किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार

यह भी पढ़ें

IAS Narendra Bhushan

IAS नरेंद्र भूषण को ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार, शशि भूषण लाल सुशील बने मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल

31/05/2024
Ramlala

रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक, वैज्ञानिक लगा रहे हैं उपकरण

07/04/2024
Arrested

भारी मात्रा में हेरोइन समेत एक गिरफ्तार

15/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version