• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के 32 जिलों में कोविड संक्रमण के कोई केस नहीं मिला

Desk by Desk
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
32 जिलों में कोविड संक्रमण के कोई केस नहीं

32 जिलों में कोविड संक्रमण के कोई केस नहीं

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में पिछले 24 घंटे में 32 जिलों में कोविड संक्रमण के कोई केस प्राप्त नहीं हुआ है। बुधवार को मात्र 166 नये मामले ही आये हैं। यह जानकारी राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने लोक भवन में संवाददाताओं को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,27,920 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 2,90,40,824 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3,256 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 837 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत अब 98.01 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 32 जिलो में कोविड संक्रमण के कोई केस प्राप्त नहीं हुआ हैं और अभी केवल 42 जिलो से ही 166 नये मामले आये हैं। अमित प्रसाद ने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 322 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त हर जिले में एल-2 एवं एल-3 स्तर के अस्पतालों में मरीज अपना इलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,89,771 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से तीन कोरोना मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,007 क्षेत्रों में 5,10,999 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,45,504 घरों के 15,27,14,987 जनसंख्या का सवेर्क्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 3,284 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। अमित प्रसाद ने बताया कि फ्रंट लाइन कर्मियों के कोविड वैक्सीनेशन का कार्य 11, 12 व 18 फरवरी को किया जायेगा। प्रदेश में फोकस सैम्पलिंग का अभियान फिर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 से 24 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत आज 10 फरवरी को रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों की फोकस टेस्टिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को फल सब्जी विक्रेता, 12 फरवरी को टैम्पों थ्री व्हीलर/रिक्शा, 13 फरवरी को सरकारी एवं निजी बस चालकों का, 14 फरवरी को स्वीट शॉप और 15 फरवरी को नारी निकेतन, वृद्धाश्रम आदि, 16 फरवरी को जेलों में, 17 फरवरी को सरकारी व निजी कायार्लया में, 18, 19 व 20 फरवरी को मलिन बस्तियों में फोकस सैम्पलिंग के माध्यम से कोविड संक्रमित लोगों की पहचान की जायेगी। इसके अतिरिक्त अगले चार दिनों के लिए अलग से स्थान चिन्हित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Tags: Corona Infectioncorona patientCorona updatehindi newsnew corona casesnews in hindiUP governmentकोरोना अपडेटकोरोना के नए केसकोरोना मरीजकोरोना संक्रमणयूपी सरकार
Previous Post

किसानों को देशद्रोही कहने वाला देश भक्त नहीं हो सकता : प्रियंका

Next Post

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, मुख्यारोपी फरार

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Thug arrested

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, मुख्यारोपी फरार

यह भी पढ़ें

Dead Body

मीरजापुर-सोनभद्र सीमा पर नदी में बोरी में मिला अज्ञात शव

27/06/2021
Hashish

बाराबंकी : 15 किलो चरस के साथ एक तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

11/03/2021
Bihar Police

बिहार प्रोहिबेशन कॉन्स्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

23/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version