• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मरीज से मिलने आए तीमारदारों के साथ KGMU के गार्डों ने की मारपीट, एक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
KGMU

KGMU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ मेडिकल कॉलेज में आधा दर्जन गार्डों द्वारा मरीज से मिलने आये तीमारदारों की पिटाई का मामला सामने आया है। इन तीमारदारों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों से तहरीर लेकर एक आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ मेडिकल कॉलेज में हरदोई से मोहिता पांडेय अपनी माता कांति देवी को देखने अस्पताल आयी थीं। इस दौरान जब वह ट्रामा सेंटर के बाहर अपनी माता से मिलने जा रही थीं। उसी दौरान गार्ड ने उन्हें मना किया और झड़प हो गयी।

वहां मौजूद मरीज के भाई अंकित ने जब इस घटना का विरोध किया तो नाराज आधा दर्जन गार्डों ने अंकित और उनकी बहन मोहिता को जमकर पीटा। यही नहीं अंकित को लाठी डंडों से पीटा गया। इसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पीड़िता और उसके भाई को अस्पताल भेज दिया।

कांग्रेस सदस्य के घर के बाहर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

वहीं आरोपी गार्ड तौहीद अहमद सहित अज्ञात के खिलाफ धारा 354, 354 बी, 323, 504, 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोहिता के परिजनों के मुताबिक उनकी मां अस्पताल में एडमिट है। जब वह अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचीं तो उनसे मिलने नहीं दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि ये लोग बाहर लेटे हुए थे लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया गया। फिर अचानक गार्ड मारपीट पर उतर आए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

डरपोक है पीएम मोदी, देश की सेनाओं को दे रहे है धोखा : राहुल

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के मुत्तबिक, हरदोई निवासी महिला मोहिता ने गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद एक गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं ट्रामा इंचार्ज संदीप तिवारी का कहना है कि गार्ड ने तीमारदारों को मरीज से मिलने से रोका था। क्योंकि वहां डॉक्टर का राउंड था। इसी बात को लेकर बहस हो गयी। हालांकि गार्डों को मारपीट नहीं करनी चाहिए थी। इसलिए हमने कार्रवाई करते हुए अन्य गार्डों के खिलाफ जांच बैठा दी है। वहीं एक गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: KGMUKing George Medical Universitylucknow crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

कांग्रेस सदस्य के घर के बाहर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

सात जिलों के डीएम समेत आईपएएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Transfer

सात जिलों के डीएम समेत आईपएएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

corona in Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना का रिकवरी रेट 91.8 फीसदी, नए मामलों में आई कमी

20/05/2021
Logix Mall

नोएडा के लॉजिक्स मॉल में भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां

05/07/2024
Bada Mangal

मंगलवार को न करें इन कामों, कुपित हो जाएंगे बजरंगबली

12/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version