• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की टीम ने की सीएम योगी से मुलाकात

Writer D by Writer D
14/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
web series team meet cm yogi

web series team meet cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिल्म निर्माता राहुल मित्रा , अभिनेता रणदीप हुड्डा, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और निर्देशक नीरज पाठक ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

मुम्‍बई फिल्‍म इंडस्‍ट्री के प्रसिद्ध कलाकारों से सजी टीम जिओ स्टूडियोज निर्मित वेब सीरीज की शूटिंग के लिए लखनऊ में हैं।

इंस्पेक्टर अविनाश वेब सीरीज एक पुलिस थ्रिलर है जो यूपी के ही एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा और यूपी एसटीएफ की सक्‍सेज स्‍टोरी पर आधारित है। वेब सीरीज में इंस्‍पेक्‍टर अविनाश का किरदार मशहूर एक्‍टर रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं।

मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पधारे सभी कलाकारों से प्रदेश में अधिक से अधिक फिल्मों के निर्माण के लिए आह्वाहन किया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के दौरान कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा सीएम ने कई अन्य कहानियों और विचारों पर भी फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित किया। साथ ही सीएम योगी ने फिल्म से जुड़ी टीम से यूपी के बलिदानियों, यहां के ऐतिहासिक नायकों के जीवन की कहानियों पर भी फिल्म बनाने का आग्रह किया। सीएम के साथ अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल भी इस एक घंटे की विशेष बातचीत में मौजूद रहे।

यूपी एसटीएफ की कामयाबी पर आधारित वेब सीरीज

मुम्‍बई फिल्‍म इंडस्‍ट्री के मशहूर सितारे रणदीप हुड्डा अपनी वेब सीरीज इंस्‍पेक्‍टर अविनाश की शूटिंग के लिए लखनऊ में है। इंस्‍पेक्‍टर अविनाश यूपी एसटीएफ की सक्‍सेज स्‍टोरी को बयान करती हुई वेब सीरीज है।वेब सीरीज में यूपी एसटीएफ के कई सक्‍सेज केसों को लेकर तैयार किया गया है।इसमें रणदीप हुड्डा सुपर कॉप अविनाश मिश्र के किरदार में नजर आएंगे।

इससे पहले भी कई वेब सीरीज यूपी पुलिस की सक्‍सेज स्‍टोरी पर बन चुकी है।वेब सीरीज के बारे में बताते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा, ‘सुपर कॉप अविनाश मिश्रा के तौर पर एक्टिंग करना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनों है।इस सीरीज के साथ इस साल की शुरुआत करने को लेकर मैं काफी खुश हूं।रणदीप हुड्डा ने प्रदेश सरकार की फिल्‍म नीतियों की भी काफी तारीफ की।उन्‍होंने यूपी फिल्‍म सिटी निर्माण को योगी सरकार का बड़ा कदम बताया।रणदीप हुड्डा इससे पहले भी अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग यूपी में कर चुके हैं। रणदीप हुड्डा ने शूटिंग के दौरान अपने पिछले अनुभव व सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं की तारीफ भी सीएम से की।

डॉलफिन के संरक्षण में करेंगे सहयोग

एक्‍टर रणदीप हुड्डा ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात भी की।उन्‍होंने प्रदेश की ओर से नमामि गंगे परियोजना के तहत डालफिन संरक्षण को लेकर उठाए गए सरकार के कदमों की सराहना की।रणदीप हुड्डा  यूनाइटेड नेशनस के डालफिन संरक्षण के लिए चलाई जा रही मुहिम के ब्रांड एम्‍बेसडर भी हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने गंगा समेत अन्‍य नदियों को अविरल करने की जो मुहिम चलाई है, वह बहुत ही कारगर साबित हो रही है।गंगा में डालफिन अटखेलियां करती हुई नजर आ जाती है।यह सरकार के डालफिन संरक्षण को लेकर उठाए गए कदमों की बदौलत है।

Tags: cm yogiFilm City in UPLucknow Newsrandeep huddaup newsweb series inspector avinash
Previous Post

गायत्री प्रजापति से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी, जब्त हो सकती है संपत्तियां

Next Post

अरबों की धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड की धरपकड़ के लिए इंटरपोल की मदद लेगी UP STF

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

Monsoon Session: योगी सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
DMK leader Udhayanidhi Stalin arrested.
Main Slider

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु में सियासी बवाल

04/08/2026
Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
Next Post
Fake company

अरबों की धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड की धरपकड़ के लिए इंटरपोल की मदद लेगी UP STF

यह भी पढ़ें

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी मोटरसाइकिल, एक की मौत

03/12/2020

SP को थप्पड़ मारने वाले BJP के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, विमल भदौरिया की तलाश जारी

13/07/2021

27 सितंबर राशिफल : इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version