• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोहन भागवत से मिथुन चक्रवर्ती ने की मुलाकात, बोले- न लगाएं कोई अटकल

Desk by Desk
16/02/2021
in Main Slider, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नया पैंतरा चला है। इसके तहत उन्होंने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की है। बता दें कि दोनों के बीच ये मुलाकात मुंबई में हुई है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह खुद मुंबई स्थित मिथुन चक्रवर्ती के घर पहुंचे। दोनों के बीच ये मुलाकात सुबह सवेरे हुई है। बताया जा रहा है कि मिथुन ने नागपुर जाकर जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी, तब उन्हें मुंबई में अपने घर आने का न्योता दिया था। अब जबकि बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी चेहरे की तलाश में है। तो ऐसे में आरएसएस प्रमुख की मिथुन से मुलाकात को भी काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, मिथुन ने इस तरह की अटकलों को खारिज किया है।

मुलाकात पर क्या बोले मिथुन?

मोहन भागवत से मुलाकात पर मिथुन चक्रवर्ती ने सफाई देते हुए कहा कि उनसे मेरा आध्यात्मिक जुड़ाव है, मेरी उनसे लखनऊ में मुलाकात हुई थी और बाद में मैंने उनसे निवेदन किया था कि वह जब भी मुंबई आएं तो हमारे घर आएं। मिथुन ने कहा कि इस मीटिंग को लेकर अटकलें न लगाएं, वैसा अभी कुछ नहीं है।

बता दें कि बंगाल की मिट्टी में जन्म लेने वाले मिथुन दा के प्रोफाइल में डिस्को डांसर से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता तक का तजुर्बा शामिल है। वह राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि तृणमूल कांग्रेस ने ही उन्हें राज्यसभा भेजा था, लेकिन शारदा घोटाले की आंच आने के बाद दो साल तक राज्यसभा सदस्य रहे मिथुन ने इस्तीफा दे दिया था।

अपराध जगत में ‘डॉक्टर’ के उपनाम से मशहूर गिरधारी, सत्ता बदलते ही ढूंढ लेता था नया ‘आका’

अब जबकि बंगाल में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। बीजेपी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोकल फेस तलाश रही है तो ऐसे में मिथुन से आरएसएस प्रमुख की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। अब तक बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को लेकर सियासी अटकलें लगाई जाती रही हैं, लेकिन जबसे उन्हें हार्ट अटैक आया है तब से गांगुली का नाम राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है।

दूसरी तरफ बीजेपी लगातार ये दावे कर रही है कि बंगाल के चुनाव में वो बंगाल का चेहरा ही सामने रखेंगे। ममता बनर्जी के शासन को उखाड़ फेंकने का दावा करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में ये कह चुके हैं कि बीजेपी बंगाल की मिट्टी के नेता को ही कमान सौंपेगी। यही वजह है कि बंगाल की राजनीति में हाशिये पर रहने वाली बीजेपी इस चुनाव में जब पूरी ताकत के साथ उतर रही है तो उसे एक चेहरे की भी तलाश जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। भागवत से मुलाकात के बाद मिथुन ने भी कह दिया है कि वैसा कुछ नहीं है।

Tags: mithun Chakrabortyआध्यात्मिक जुड़ावआरएएस के सरसंघ चालक मोहन भागवतआरएसएस प्रमुख मोहन भागवतमिथुन चक्रवर्तीमिथुन दामुंबईराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघसरसंघचालक मोहन भागवत
Previous Post

अपराध जगत में ‘डॉक्टर’ के उपनाम से मशहूर गिरधारी, सत्ता बदलते ही ढूंढ लेता था नया ‘आका’

Next Post

लाल किला हादसा: आरोपी दीप सिद्धू की पुलिस कस्टडी बढ़ी, सीबीआई को मिली रिमांड

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
पंजाब

किसानों की समस्याओं का तय समय में होगा समाधान: हरपाल सिंह चीमा

13/10/2026
पंजाब

डॉ. बलजीत कौर बोलीं- आंगनवाड़ी वर्करों की हर जायज मांग पर होगा विचार

13/10/2026
पंजाब

NDA में बेटियों की शानदार सफलता, पंजाब सरकार के कोचिंग सेंटर की 17 छात्राएं सफल

13/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत मान

13/10/2026
Next Post
दीप सिद्धू Deep Sidhu

लाल किला हादसा: आरोपी दीप सिद्धू की पुलिस कस्टडी बढ़ी, सीबीआई को मिली रिमांड

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति: सीएम धामी

16/10/2025
Arrested

बेईमानी से शेयर अपने नाम करने के मामले में कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

10/11/2022
Raj Kundra

64 दिन बाद जेल से बाहर निकले राज कुंद्रा, 50 हजार मुचलके पर मिली थी जमानत

21/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version