• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब निकाय चुनाव कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा का सूपड़ा साफ

Desk by Desk
17/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पंजाब निकाय चुनाव

पंजाब निकाय चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच पंजाब के निकाय चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के सात नगर निगमों में से छह में प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं सातवें नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पार्टी ने शहरी निकाय के चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है।

किसान आंदोलन के बीच नगर निगमों के प्रदेश में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला और पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है। हालांकि, मोगा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और बहुमत से वह 6 सीट पीछे रह गई है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे डेनिल मेदवेदेव, आंद्रे रूबलेव को दी मात

एक अन्य नगर निगम के लिए मतों की गिनती का काम गुरुवार को होगा। इसके अलावा 109 नगर परिषद के चुनाव परिणाम भी आने की संभावना है। यह चुनाव परिणाम केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है क्योंकि केंद्र सरकार के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और कांग्रेस उन्हें समर्थन दे रही है। आंदोलन करने वाले अधिकतर किसान पंजाब और हरियाणा से हैं।

कांग्रेस की नजर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत पर भी है जो अगले साल के शुरूआत में होने वाला है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा, अकाली दल और आप की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर दिया है। जाखड़ ने संवादददाताओं से कहा कि हमने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा । इस जीत से हमारे कार्यकर्ताओं को और अधिक कठिन मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।

मोगा में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिला है और ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन महत्वपूर्ण होगा। कांग्रेस मोगा नगर निगम के 50 वार्डों में से 20 में जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसके बाद यहां शिरोमणि अकाली दल ने 15 जबकि आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है। यहां दस निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

प्रदेश निर्वाचन आयोग ने मोहाली नगर निगम के दो मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिये थे। इसलिए पूरे निगम के मतों की गिनती गुरुवार को होगी। प्रदेश के 8 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों के लिए कराए गए चुनाव में कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में थे।

प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इन चुनावों के लिये 2,037 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। वहीं, शिअद ने 1,569, भाजपा ने 1,003, आप ने 1,606 और बसपा ने 160 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इन चुनावों के लिए 2,832 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।कृषि कानूनों के मसले पर पिछले साल शिअद ने भाजपा की अगुवाई वाली राजग से नाता तोड़ लिया था। दोनों दल इस चुनाव में अकेले लड़े थे। स्थानीय निकायों के लिये प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान कराया गया था जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Tags: congressCongress victoryCongress victory in Punjabhindi newsmunicipal Corporationnews in hindiPunjab civic electionsPunjab election resultsकांग्रेस की जीतकिसान आंदोलनकेंद्र सरकारपंजाब के निकाय चुनावपंजाब चुनाव नतीजेपंजाब निकाय चुनावपंजाब में कांग्रेस की जीतभारतीय जनता पार्टी
Previous Post

पशुधन टेंडर घोटाले में 50 हजार का इनामी ठग अमित मिश्रा गिरफ्तार

Next Post

Video: कार में डांस कर रही थी दुल्हन, बारातियों को रौंदती निकल गई गाड़ी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मदरसों में बाहरी बच्चों के वीडियो पर सरकार सख्त, जांच के आदेश

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

17/04/2026
ak sharma
उत्तर प्रदेश

युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने का संकल्प: एके शर्मा

17/04/2026
CM Dhami
Main Slider

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

17/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कृषि आधारित उद्योगों से बदलेंगे मधुबन की तस्वीर: एके शर्मा

17/04/2026
Next Post
bride was dancing in a car

Video: कार में डांस कर रही थी दुल्हन, बारातियों को रौंदती निकल गई गाड़ी

यह भी पढ़ें

x4

बीएमडब्ल्यू X4 जल्द ही देश में होगी लॉन्च, हालही में आधिकारिक टीजर हुआ जारी

25/02/2022
mary kom

Tokyo Olympic: मैरीकॉम ने जीत के साथ किया आगाज, 4:1 से जीता पहला मुक़ाबला

25/07/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी से की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना

05/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version