• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Video: कार में डांस कर रही थी दुल्हन, बारातियों को रौंदती निकल गई गाड़ी

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुजफ्फरनगर
0
bride was dancing in a car

bride was dancing in a car

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के मुजफ्फरनगर में मंगलवार रात को दर्दनाक हादसा हुआ। हाइवे पर एक बारात में उस वक्त मातम पसर गया जब एक अनियंत्रित कार ने कई बारातियों को रौंद दिया। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

शादी के जोड़े में ब्‍लैक चश्‍मा लगाए दुल्‍हन हाईवे पर कार के सनरूफ से निकलकर डांस कर रही थी। दुल्‍हन के साथ ही सड़क पर दर्जनों बाराती भी डांस में मशगूल थे, तभी एक तेज रफ्तार कार आती है दर्जनों लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। दुल्‍हन के साथ डांस कर रहे कई लोग हवा में उछलते हुए दूर जाकर गिरते हैं और शादी का जश्‍न मातम में बदल जाता है। दिलदहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। दुल्‍हन के डांस का वीडियो बना रहे किसी शख्‍स के मोबाइल में पूरी घटना कैद हो गई।

यह जश्न मातम में बदल गया।मुज़फ्फरनगर में एक दुल्हन कार की सनरूफ से निकल के डांस कर रही थी।अचानक एक बेकाबू कार आयी और साथ चल रहे 12 लोगों को उड़ा ले गयी।एक कि मौत हो गयी।अफसोस….. pic.twitter.com/IU3c772vYD

— Kamal khan (@kamalkhan_NDTV) February 17, 2021

उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी अंशुल की बरात सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर से शेरनगर गांव में गई थी। इस दौरान हाईवे पर बरात की चढ़त हो रही थी। दुल्हन अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकल के डांस कर रही थी। उसके दोस्त-रिश्तेदार धीमे-धीमे चल रही कार के साथ नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। हाईवे पर गांव बीबीपुर के पास तेज रफ्तार कार बारातियों में जा घुसी। इससे वहां कोहराम मच गया। तेज रफ्तार कार ने एक दर्जन से भी ज्‍यादा लोगों को रौंद दिया।

पंजाब निकाय चुनाव कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा का सूपड़ा साफ

कार की टक्‍कर से कई लोग हवा में उछलते हुए दूर सड़क पर जाकर गिरे। हादसे में 13 बाराती घायल हो गए हैं। इसके अलावा एक शख्‍स की मौत हो गई है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक व्‍यक्‍ति का नाम प्रमोद बताया जा रहा है। मृतक व सभी घायल गांव बहादरपुर के रहने वाले हैं।

पशुधन टेंडर घोटाले में 50 हजार का इनामी ठग अमित मिश्रा गिरफ्तार

उधर, तिवाती थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली दूल्‍हे को लग गई। गोली लगने से दूल्‍हा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे मेरठ अस्‍पताल भेजा गया, जहां से उसे दिल्‍ली के लिए रेफर कर दिया गया। दूल्हे के मामा द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई गई थी। मामले में पुलिस ने किसी तरह की सूचना से इनकार किया है।

Tags: accident newsbride was dancing in a carcrime newsup news
Previous Post

पंजाब निकाय चुनाव कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा का सूपड़ा साफ

Next Post

विश्वविद्यालयों को ब्रिज कोर्सेस शुरू करने की करनी होगी पहल : प्रो. राजीव कुमार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

बंगाल की धरती पर गरजे सीएम योगी- ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है

18/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/04/2026
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक दक्षता में यूपी को बड़ी उपलब्धि

18/04/2026
Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Next Post
यूपीजेईई-2021

विश्वविद्यालयों को ब्रिज कोर्सेस शुरू करने की करनी होगी पहल : प्रो. राजीव कुमार

यह भी पढ़ें

Transfer

सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, तबादलों को मिली हरी झंडी

15/08/2021
High Court

हाईकोर्ट का फैसलाः जिला जज बनने के लिए 7 साल की लगातार वकालत जरूरी

26/03/2022
UGC NET 2020

NTA ने इन तिथियों को होने वाली नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड हुये जारी

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version