• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मां की जलती चिता में फेंका

Desk by Desk
17/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
संपत्ति विवाद property dispute

संपत्ति विवाद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। हरदोई जिले के ग्राम मुसैला में संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मां की जलती चिता में फेंक दिया है। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई । झुलसे बड़े भाई को आनन-फानन में संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी छोटा भाई फरार हो गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसैला निवासी सिताला (70) की मंगलवार रात मौत हो गई थी। उसके दो पुत्रों दीना (55) और छोटेलाल (47) के बीच बुधवार की सुबह सिताला के मकान को लेकर विवाद हो गया।

परिचितों ने हालात का हवाला देकर विवाद न करने की सलाह दी तो मामला शांत हो गया। इसके बाद सिताला का अंतिम संस्कार गांव में ही स्थित उसके बाग में किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छोटेलाल आक्रोशित हो गया और बड़े भाई दीना को मां सिताला की जलती चिता में फेंक दिया।

Video: कार में डांस कर रही थी दुल्हन, बारातियों को रौंदती निकल गई गाड़ी

इससे अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। आनन-फानन ही दीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया है। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हालत खतरे से बाहर बताई है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। भाइयों के बीच विवाद हुआ है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

336 वर्ग फीट के मकान को लेकर है विवाद

दीना परिवार के साथ कुछ समय से संडीला कस्बे के सुंबाबाग में किराये के मकान में रहता है। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करता है। छोटेलाल गांव में ही मां सिताला के मकान के पीछे की ओर बने एक कमरे में रहता है। वह भी मजदूरी करता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सिताला को कालोनी मिली थी। 336 वर्ग फीट में इसका निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक दीना और छोटेलाल इस मकान को अपने-अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद है।

Tags: #UP Crimecrime in hardoicrime newsHardoi crime news in hindiHardoi newskanpurkanpur newsLatest Hardoi Crime News in HindiProperty Disputeup newsसंपत्ति विवाद
Previous Post

विश्वविद्यालयों को ब्रिज कोर्सेस शुरू करने की करनी होगी पहल : प्रो. राजीव कुमार

Next Post

सरकार का किसानों पर तीनों बिल थोपना बर्दाश्त नहीं : अजय लल्लू

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
ajay kumar lallu

सरकार का किसानों पर तीनों बिल थोपना बर्दाश्त नहीं : अजय लल्लू

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव : 30 सीटों पर मतदान खत्म, 41 पर हो रही है वोटिंग

28/10/2020
Dark Circles

डार्क सर्कल्स भगाने के लिए फॉलो करें दादी मां की टिप्स

09/07/2026
Power

योगी सरकार का ऊर्जा क्षेत्र में 40 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य

10/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version