• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस की बदसलूकी से भाजपा सरकार का तम्बू उखाड़ना तय : अखिलेश

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता की आवाज बुलंद करने के लिए ट्रैक्टर से विधान भवन जा रहे पार्टी विधायकों के साथ बदसलूकी की घटना लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या के समान है।

श्री यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि पार्टी विधायक आनन्द भदौरिया, उदयवीर सिंह, डाॅ संग्राम सिंह और राजेश यादव राजू के साथ आज मुख्यमंत्री के इशारे पर किया गया दुव्र्यवहार लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या है। यह सपा विधायकों के प्रति भाजपा की विद्वेषपूर्ण नीति-रीति की भी परिचायक है। विधायकों को अपमानित करने के अलावा ट्रैक्टर जब्त कर लिये गए। उनके ड्राइवरों की बुरी तरह पिटाई की गई है। सत्ता के हर अन्याय और अत्याचार का उत्तर जनता अवश्य मांगेगी।

उन्होने कहा कि विधान भवन पर ट्रैक्टर के साथ अमिताभ बाजपेयी, डाॅ राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव, सुनील सिंह साजन के प्रदर्शन करने पर पुलिस ने दुव्र्यवहार किया। विधायकों को अपमानित करने की यह निंदनीय परम्परा भाजपा सरकार ने डाली है जिसका उसे भी भुगतान करना होगा।

बॉम्बे हाईकोर्ट की जज को महिला ने भेजे 150 कंडोम, जानें पूरा मामला

सपा अध्यक्ष ने कहा कि चाहे केन्द्र की ‘कील ठोको‘ भाजपा सरकार हो या उत्तर प्रदेश की ‘ठोक दो, और ‘राम नाम सत्य‘ कर देने वाली भाजपा सरकार ये सभी किसान आंदोलन के साथ खड़े जनसमर्थन से डरकर किसानों के प्रतीक तक से भयभीत हो उठे हैं। यह डर ही है जो भाजपा सरकार को आक्रांत किए हुए है। इसमें वे उचित-अनुचित का भेद भी भूल गए हैं और जनता के अधिकारों को भी कुचलने की कुचेष्टा की जा रही है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा विधान भवन सत्र में भाग लेने जाते समय समाजवादी विधायकों की गिरफ्तारी और पुलिस दुव्र्यवहार कर जता दिया है कि भाजपा अपनी जमीन खो चुकी है। समाजवादी पार्टी से जनआकांक्षाओं को वाणी मिल रही है। जब 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे तो जनता का एक-एक वोट समाजवादी पार्टी को मिलेगा। किसान विरोधी, भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन लोगों ने बना लिया है। समाजवादी पार्टी विधायकों के साथ पुलिस की बदसलूकी से भाजपा सरकार का तम्बू उखाड़ना तय है।

Tags: akhilesh yadavpolitical newsup news
Previous Post

शनि की साढ़ेसाती हमेशा बुरा परिणाम नहीं देती, जानिए कैसे

Next Post

उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए कब्रगाह बन गया है : संजय सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
संजय सिंह sanjay singh

उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए कब्रगाह बन गया है : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

Biriyani must be made at home for guests, taste will be remembered by all

विकेंड बनाए वेजिटेबल बिरयानी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

25/10/2025

लखीमपुर कांड पर अखिलेश ने सरकार पर बोला हमला, कहा- BJP को हो गया है मोतियाबिंद

07/10/2021
kanwariyas

बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से ज्यादा लोग हुए घायल

01/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version