• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धान की खरीद शुरू, नये एमएसपी पर धान की हो रही खरीदारी

Writer D by Writer D
01/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Paddy

Paddy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) किसानों की आय दो गुनी करने और फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए वृहद स्तर पर योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में योगी सरकार ने हर साल की तरह खरीफ खरीद सीजन 2023-24 के तहत रविवार एक अक्टूबर से धान (Paddy) की खरीद शुरू कर दी है। धान खरीद केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों और नोडल एजेंसी को खास निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रों को किया गया जियो टैग

योगी सरकार (Yogi Government) इस सीजन धान (Paddy) की खरीद बढ़े हुए एमएसपी पर कर रही है। धान (Paddy) की नई एमएसपी (MSP) दर कॉमन धान के लिए 2,183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2,203 रुपये प्रति क्विंटल है। पिछले साल यह दर सामान्य धान (Paddy) के लिए 2,040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2,060 रुपये प्रति क्विंटल थी। इस सीजन धान खरीद में नोडल एजेंसी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग नया रिकार्ड बनाने के लिए करीब 70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करेगा।

किसानों को केंद्र तक धान (Paddy) लाने में कोई परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है। ऐसे में ये केंद्र किसानों के खेतों के पास स्थापित किए गए हैं। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फसल खरीद के बाद किसानों को तत्काल भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (RSAC)की मदद से केंद्रों को जियो-टैग किया गया है।

पीएफएमएस पोर्टल से भी की जाएगी धान (Paddy) की खरीद

धान (Paddy) की खरीद में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के किसानों को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। धान की खरीद इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज (ई-पॉप) मशीनों के माध्यम से किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए की जाएगी। इतना ही नहीं गेहूं खरीद की तर्ज पर धान (Paddy) की खरीद पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से भी की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से की गई धान की खरीद का भुगतान किसान के खाते में 72 घंटे के भीतर पहुंच जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरीद हुआ ब्रिटेन

लखनऊ मंडल के बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग और हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर में धान की खरीद रविवार 1 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है जबकि लखनऊ (लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव), चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज संभाग में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू की जाएगी। सभी केंद्र सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक संचालित किए जाएंगे। किसान रजिस्ट्रेशन, भूमि के रकबे का सत्यापन, खरीद व एमएसपी पेमेंट की जानकारी विभाग के मोबाइल एप UP KISHAN MITRA से घर बैठे जान सकेंगे।

दोबारा रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं

योगी सरकार ने इस बार किसानों से धान (Paddy) खरीद के पेमेंट के लिए धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए किसानों का बैंक खाता आधार सीडेड एवं बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप के साथ सक्रिय होना आवश्यक है।

वहीं किसानों की सुविधा के लिए नामिनी की व्यवस्था की गयी है। वहीं खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूं व धान (Paddy) खरीद के लिए पूर्व में पंजीकरण करा चुके किसानों को धान बिक्री के लिए दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हे सिर्फ पंजीकरण को संशोधित कर दोबारा लॉक करना होगा।

Tags: agriculture newsfarmer newskisan newsLucknow Newspaddy purchasedYogi News
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरीद हुआ ब्रिटेन

Next Post

मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
CM Dhami

मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

मिशन शक्ति

मिशन शक्ति : अश्लील कॉल कर 23 महिलाओं एवं लड़कियों को प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार

25/10/2020
वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव 41 new Corona positive in Varanasi

यूपी: WHO ने की राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की सराहना

14/11/2020

यूपी में कोरोना के 3249 नए मामले, रिकवरी दर 88.95 प्रतिशत पहुंचा

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version